फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka chopra shares cute video with nick jonas on her social media platform

Priyanka Chopra: लंदन की सड़कों पर पति निक जोनस संग झूमती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो देख फैंस खुश

Wed, 02 Jul 2025 07:57 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 02 Jul 2025 07:57 AM IST
सार

Priyanka Chopra with Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा अभिनीत 'हेड्स ऑफ स्टेट' आज 2 जुलाई को रिलीज हो गई। इसके प्रीमियर के कुछ देर पहले का एक खूबसूरत वीडियो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन
Priyanka chopra shares cute video with nick jonas on her social media platform
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankacloset

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपनी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' से चर्चा में हैं, जिसे बुधवार को भारत में अमेजन प्राइम पर रिलीज कर दिया गया है। अब अभिनेत्री ने अपने पति निक जोनस संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। आइए जानते हैं वीडियो के बारे में। 

विज्ञापन

लंदन की सड़कों पर थिरकती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
बीते मंगलावार की देर रात अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। इसमें अभिनेत्री अपने पति निक जोनस संग मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। इसमें एक्ट्रेस ने बताया कि यह वीडियो 'हेड्स ऑफ स्टेट' फिल्म के लंदन प्रीमियर से पहले का है, जिसमें अभिनेत्री फ्रिंज वाली मैक्सी ड्रेस पहने हुए हैं और पति निक जोनस के साथ एक गाने में डांस कर रही हैं। वीडियो के अंत में दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)



क्या बोले नेटिजंस?
इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजंस दोनों पति-पत्नी के इस अंदाज को काफी पंसद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दोनों बहुत शानदार दिख रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। एक और यूजर कमेंट सेक्शन में लिखा कि ये सबसे बेस्ट कपल हैं। इसके अलावा अन्य यूजर्स अभिनेत्री की ड्रेस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Pavan Malhotra: ‘भाग मिल्खा भाग’ से लेकर ‘ओएमजी 2’ तक पवन ने निभाए कई दमदार किरदार, छोड़ी अभिनय की गहरी छाप


फिल्म के बारे में
'हेड्स ऑफ स्टेट' दुनियाभर में 2 जुलाई को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा जॉन सीना, इदरीस एल्बा और जैक क्विड हैं। फिल्म का निर्देशन इल्या नैशुल्लर ने किया है। फिल्म की कहानी दो विश्व नेताओं पर आधारित है। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति और यूके के प्रधानमंत्री के बारे में दिखाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed