फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka chopra shares night swim pictures with her sister in law neelam upadhyay

भाभी नीलम उपाध्याय संग प्रियंका चोपड़ा ने बिताए खूबसूरत पल, साझा की नाइट स्विम की तस्वीरें; देखें

Sat, 08 Nov 2025 12:40 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 08 Nov 2025 12:40 PM IST
सार

Priyanka Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भाभी नीलम उपाध्याय संग कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वो पलों को एंजाय करती दिख रही हैं।

विज्ञापन
Priyanka chopra shares night swim pictures with her sister in law neelam upadhyay
प्रियंका चोपड़ा अपनी भाभी नीलम उपाध्याय के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा अपने सोशल मीडिया पोस्ट से भी चर्चाओं में रहती हैं। अभिनेत्री ने शनिवार रात कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वो अपनी भाभी नीलम उपाध्याय संग खूबसूरत पलों को बिताती हुई नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

 
प्रियंका चोपड़ा ने साझा की तस्वीरें
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाभी नीलम उपाध्याय के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें दोनों स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं और नीलम सेल्फी ले रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘नाइट स्विम्स एंड सिटी लाइट्स’। तस्वीरों में प्रियंका और नीलम स्विमसूट पहने हुए दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन




कब हुई थी प्रियंका के भैया-भाभी की शादी?
नीलम उपाध्याय की शादी प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा से हुई है। इस जोड़े ने इसी साल की शुरुआत में एक खूबसूरत समारोह में शादी की थी, जिसमें प्रियंका और निक भी शामिल हुए थे, जो इस समारोह का अहम हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: फेक एआई वीडियो बना मुसीबत, लोगों ने जलाया अभिरा का पुतला, क्या अरमान निकाल पाएगा इस मुसीबत का हल?

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इस समय निर्देशक एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म 'एसएसएमबी 29' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म एक फॉरेस्ट एडवेंचर ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। अभिनेत्री को आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में देखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed