फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra shares photos from set says Its working Holi for us wishing everyone laughter and togetherness

Priyanka Chopra: होली पर प्रियंका चोपड़ा को नहीं मिली छुट्टी, काम करते हुए बीता देसी गर्ल का त्योहार

Fri, 14 Mar 2025 07:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 14 Mar 2025 07:25 PM IST
सार

Holi 2025: आज शुक्रवार 14 मार्च को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया है। फिल्मी सितारों ने भी अपने-अपने अंदाज में होली मनाई है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने काम करते हुए सेट पर ही होली सेलिब्रेट की।

विज्ञापन
Priyanka Chopra shares photos from set says Its working Holi for us wishing everyone laughter and togetherness
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की इंस्टाग्राम पर तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra

विस्तार

रंग-मिठास और उल्लास से भरा त्योहार होली आज शुक्रवार 14 मार्च को मनाया गया। सिनेमा की दुनिया से सितारों की होली सेलिब्रेशन की झलकियां भी सामने आ रही हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फैंस को त्योहार की बधाई दी है। साथ ही बताया कि उनके लिए यह होली वर्किंग रही है। 

विज्ञापन


Holi 2025: 'प्रकृति के नएपन का उत्सव शुभ हो, जीवन बदलाव के रंगों से भर जाए', होली पर दीया मिर्जा का पोस्ट

विज्ञापन

Priyanka Chopra shares photos from set says Its working Holi for us wishing everyone laughter and togetherness
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा ने सेट से शेयर कीं तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वे हंसती हुई नजर आ रही हैं। उनके गालों पर गुलाल लगा है। दूसरी तस्वीर में वे अपनी पूरी टीम के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में हरे, गुलाबी और पीले रंग के गुलाल की झलक है।

Holi 2025: अक्षय कुमार से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, सितारों ने खास अंदाज में मनाई होली


 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Priyanka (@priyankachopra) द्वारा साझा की गई पोस्ट

बोलीं-'हमारी होली वर्किंग है'
पोस्ट के साथ में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, 'हमारे लिए यह वर्किंग होली है। अपने शुभचिंतकों और प्रियजनों के साथ हंसी-खुशी और एकता से भरी होली मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं।' उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर भी एक फोटो शेयर की है। 

विज्ञापन

साउथ फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका
बॉलीवुड की देसी गर्ल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म के सिलसिले में भारत में हैं। प्रियंका चोपड़ा को लेकर खबर है कि वे साउथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्हें ओडिशा में देखा गया। प्रियंका चोपड़ा 'बाहुबली' फेम एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आएंगी, जिसका हिस्सा महेश बाबू भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मेगा बजट फिल्म है।

Celebs Holi: अंकिता लोखंडे से लेकर भारती सिंह तक ने मनाई होली, जानिए बाकियों ने कैसे सेलिब्रेट किया त्योहार?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed