फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra shares video on 43 birthday celebs comment on it

Priyanka Chopra: जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने पति और बेटी के साथ शेयर किया वीडियो, सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया

Fri, 18 Jul 2025 01:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 18 Jul 2025 01:01 PM IST
सार

Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर सेलेब्स ने कमेंट किए हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra shares video on 43 birthday celebs comment on it
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @ priyankachopra

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बीच पर अपने परिवार के साथ अच्छा पल बिता रही हैं। वीडियो में उनके साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती हैं। वीडियो पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


प्रियंका की वीडियो में नजर आए करीबी लोग
प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा एक तस्वीर में अपने पति निक जोनस की गोद में बैठी हैं। दूसरे शॉट में वह अपने पति से गले मिलती हैं। एक और शॉट में निक जोनस पानी से नहाकर बाहर आ रहे हैं। इसके बाद वीडियो में प्रियंका चोपड़ा पोज देती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के साथ लेट कर पोज दिया है।

प्रियंका को मिला फैंस की तरफ से यह गिफ्ट
वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है 'मैं सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हुए एक नए साल में कदम रखने जा रही हूं। अपने जन्मदिन से ठीक पहले की शाम... मैं बस आभारी हूं। मैं दुनिया में सुरक्षित महसूस करती हूं। आप लोगों ने जो मुझे गिफ्ट दिए उसके लिए मैं आभारी हूं। मेरे लिए मेरा परिवार और दुनिया भर में मुझे चाहने वाले, मेरा अच्छा सोचने वाले ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार हैं। आप लोगों का धन्यवाद। इसी कृतज्ञता के साथ मैं 43वें वर्ष में कदम रखने जा रही हूं, बेबी!'

यह खबर भी पढ़ेंBhumi Pednekar: कास्टिंग डायरेक्टर से एक्ट्रेस बनीं, पहली फिल्म को मिला अवॉर्ड; इन कामों के लिए फेमस हैं भूमि

Priyanka Chopra shares video on 43 birthday celebs comment on it
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका की पोस्ट पर इन सेलेब्स ने किए कमेंट
प्रियंका चोपड़ा की वीडियो पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। सोफी चौधरी ने प्रियंका की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'आपको बहुत सारा प्यार। हमेश सुरक्षित रहो। जन्मदिन की शुभकामनाएं।' सोहा अली खान ने प्रियंका चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा है 'जन्मदिन की मुबारकबाद।' अभिनेत्री कुब्रा सैत ने लिखा है 'जन्मदिन की बधाई'। अभिनेत्री नेहा मलिक ने लिखा है 'आप मेरी पसंदीदा हो। आपको जन्मदिन की बधाई।'

प्रियंका चोपड़ा का काम
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की रिलीज को लेकर चर्चा में रही हैं। इसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई है। बताया जाता है कि प्रियंका जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी 29' में नजर आने वाली है। इसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed