सफेद लहंगे में देसी गर्ल प्रियंका ने दिखाए जलवे, ग्लोबट्रॉटर इवेंट में किया नमस्ते; वायरल हो रही तस्वीरें
GlobeTrotter Event: एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म के इवेंट 'ग्लोबट्रॉटर' से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सामने आई हैं। फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। आप भी देखिए तस्वीरें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सफेद लहंगे में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को गहनों से पूरा किया। प्रियंका ने इवेंट में एंट्री की और फैन्स को नमस्ते किया। उन्होंने अपने को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन का अभिवादन किया। उन्होंने फिर से हाथ हिलाया और कुछ सेकंड के लिए मुस्कुराईं, फिर पृथ्वीराज के बगल में बैठ गईं। इवेंट में महेश बाबू और विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन भी शामिल हुए।
Priyanka Gorgeous Chopra Jonas#GlobeTrotter #PriyankaChopra #MaheshBabu pic.twitter.com/gbmBGmS4Ju
— Amarendra 🌙 (@Theimmortalgod_) November 15, 2025
इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने कहा 'मुझे भारत में इस फिल्म में काम करने पर बहुत खुशी हो रही है। मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं कि मैं तेलुगु इंडस्ट्री को ज्वाइन कर पाई। ये तो बस शुरुआत है।' उन्होंने राजामौली और महेश बाबू की तारीफ की। महेश बाबू की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा मुझे आपके परिवार ने इतना अपनापन फील कराया। मुझे लगा कि हैदराबाद मेरा दूसरा घर है।
इवेंट से प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस ने कमेंट किए हैं। एक फैन ने लिखा है 'प्रियंका बिल्कुल रानी लग रही हैं! भारतीय फिल्मों में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है!' एक दूसरे फैन ने लिखा है 'वह प्रियंका चोपड़ा जोनस हैं! देखिए कितनी खूबसूरत हैं!' एक दूसरे फैन ने लिखा, 'अविश्वसनीय सुंदरता।'
The woman who redefined Indian Cinema on the global stage. Welcome back, Desi Girl! @priyankachopra
— rajamouli ss (@ssrajamouli) November 12, 2025
Can’t wait for the world to witness your myriad shades of MANDAKINI.#GlobeTrotter pic.twitter.com/br4APC6Tb1
राजामौली ने जारी किया लुक
कुछ दिन पहले राजामौली ने अपनी अपकमिंग फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का लुक जारी किया था। पोस्टर में प्रियंका साड़ी में एक्शन करते हुए नजर आ रही थीं। उन्होंने कोल्हापुरी चप्पल के साथ पीली साड़ी पहनी थी। हाथ में बंदूक लिए हुए वह निशाना लगा रही थीं।
इवेंट में प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी की कुछ झलकियां दिखाई गईं। उनके बॉलीवुड और हॉलीवुड के सफर को भी दिखाया गया। इसके अलावा जब प्रियंका चोपड़ा मंच पर आईं तो दर्शकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।