फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra Was First Choice For Surpanakha Role In Ranbir Kapoor Ramayana Instead Of Rakul Preet Singh

Priyanka Chopra: रणबीर की ‘रामायण’ में इस भूमिका के लिए प्रियंका चोपड़ा थीं पहली पसंद, इस वजह से बिगड़ी बात

Thu, 12 Jun 2025 12:38 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 12 Jun 2025 12:38 AM IST
सार

Ramayana Starcast: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर लगातार नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। मेकर्स फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को भी लेना चाहते थे, लेकिन इस वजह से नहीं बनी बात।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Was First Choice For Surpanakha Role In Ranbir Kapoor Ramayana Instead Of Rakul Preet Singh
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, बीते दिनों फिल्म की स्टारकास्ट के फाइनल होने की खबरें आईं, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल समेत एक भारी भरकम स्टारकास्ट नजर आ रही है। अब एक ऐसी जानकारी सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा होने वाली थीं। मेकर्स ने प्रियंका से एक अहम किरदार के लिए संपर्क किया था। जानिए कौनसा था वो किरदार और क्यों अटक गई बात।

विज्ञापन

बिजी शेड्यूल के चलते प्रियंका नहीं हो सकीं फिल्म का हिस्सा
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने ई-टाइम्स को बताया कि इस एपिक माइथोलॉजी में मेकर्स अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी लेना चाहते थे। इसके लिए मेकर्स ने प्रियंका से संपर्क भी किया था। जानकारी के मुताबिक, मेकर्स प्रियंका को सूर्पनखा के किरदार में कास्ट करना चाहते थे। जिसके लिए मेकर्स ने अभिनेत्री से अप्रोच किया था। मगर डेट्स के चलते प्रियंका इस किरदार को हां नहीं कह पाईं। नतीजा उनकी जगह रकुल प्रीत सिंह अब सूर्पनखा के रोल के लिए फाइनल की गई हैं।

विज्ञापन

रकुल प्रीत सिंह बनेंगी सूर्पनखा
फिल्म से जुड़े सूत्र ने आगे बताया कि प्रियंका के बाद अब रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा के किरदार के लिए चुनी गईं। वो इस रोल के लिए बिल्कुल फिट बैठ रही हैं। उन्होंने अपने किरदार के लिए काफी मेहनत भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Ramayana: ‘रामायण’ के सेट से सामने आईं इंद्र देव की तस्वीरें, कुणाल कपूर को देख फैंस बोले- ‘एकदम परफेक्ट’

रणबीर राम और यश निभाएंगे रावण की भूमिका
‘रामायण’ की बाकी कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आएंगे, जबकि कन्नड़ स्टार यश खलनायक रावण की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा साई पल्लवी अपनी पहली हिंदी फिल्म में सीता के रोल में दिखेंगी। जबकि अमिताभ बच्चन के जटायु की भूमिका निभाने की चर्चाएं हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक, लारा दत्ता कैकेयी और काजल अग्रवाल मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होनी है। इसका पहला पार्ट साल 2026 में और दूसरा साल 2027 में आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed