फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra Wear Diamond Crystal Dress At Met Gala After Party Actress Pictures Viral

Priyanka Chopra: मेट गाला आफ्टर पार्टी में प्रियंका की क्रिस्टल ड्रेस छा गई, पति निक संग वायरल तस्वीरेंं

Tue, 06 May 2025 09:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 06 May 2025 09:43 PM IST
सार

मेट गाला इवेंट 2025 में तो प्रियंका चोपड़ा का लुक चर्चा में रहा, अब उनका आफ्टर पार्टी लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पति निक जाेनस के साथ प्रियंका की तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Wear Diamond Crystal Dress At Met Gala After Party Actress Pictures Viral
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankacloset

विस्तार

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जब से ग्लोबल आइकल बनी हैं उनकी छोटी-बड़ी बातों पर फैंस गौर करते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति और अमेरिकी सिंगर निक जाेनस के साथ मेट गाला इवेंट में शिरकत की। इस इंटरनेशनल इवेंट में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए लेकिन प्रियंका के ड्रेसअप, लुक को फैंस ने ज्यादा सराहा। अब एक्ट्रेस का मेट गाला आफ्टर पार्टी लुक भी चर्चा में बना हुआ है। जानिए, क्या खास है प्रियंका के इस ड्रेसअप लुक में। 

विज्ञापन


डायमंड-क्रिस्टल से बनी ड्रेस
सोशल मीडिया पर मेट गाला आफ्टर पार्टी की कुछ तस्वीरें, वीडियो वायरल हैं। इन्हीं में प्रियंका का लुक भी नजर आ रहा है। प्रियंका ने जो ड्रेस पहना है, वह छोटे-छोटे डायमंड, क्रिस्टल से बनी हुई है। यह एक मिनी ड्रेस है जो कि स्लीवलेस है। इस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा खूब दमक रही हैं। प्रियंका के साथ पति निक जाेनस भी हैं, वह भी स्टाइलिश कोट-पैंट पहने दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Closet (@priyankacloset)


नौ साल पहले किया था मेट गाला में डेब्यू
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2017 में मेट गाला में डेब्यू किया है, उस दौरान भी एक्ट्रेस का लुक चर्चा में रहा। इसी इवेंट में निक जोनस के साथ प्रियंका ने एंट्री ली थी। इसके बाद से ही इनके रिलेशनशिप को लेकर बातें होने लगीं। कुछ समय बाद ही प्रियंका और निक ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। आज ये दोनों पति-पत्नी हैं और साथ में मेट गाला इवेंट में शामिल हुए हैं। 

प्रियंका चोपड़ा का करियर फ्रंट 
पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत में थीं। वह एसएस राजामौली की फिल्म ‘एसएसएमबी29’ की शूटिंग कर रही थीं। यह शूटिंग उड़ीसा के कोरापुट में हुई। इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं। इस फिल्म के अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed