फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra Will Be The First Guest Of The Great Indian Kapil Show New Season Starts From 20th December

20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर आएगा कपिल के शो का चौथा सीजन, पहले एपिसोड में मेहमान बनीं यह एक्ट्रेस

Mon, 15 Dec 2025 04:55 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 15 Dec 2025 04:55 PM IST
सार

The Great Indian Kapil Show New Season: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की रिलीज के बाद अब कपिल शर्मा अपने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन को लेकर चर्चाओं में हैं। अब शो की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। जानिए पहले एपिसोड में कौन बनेगा गेस्ट…

विज्ञापन
Priyanka Chopra Will Be The First Guest Of The Great Indian Kapil Show New Season Starts From 20th December
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा एक बार फिर लौट रहे हैं अपने कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन के साथ। ये नया सीजन 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहा है। शो की शूटिंग से जुड़ी चर्चाएं पहले से ही चल रही थीं। लेकिन अब ये भी साफ हो गया कि शो का पहला गेस्ट कौन होगा।

विज्ञापन

देसी गर्ल बनेंगी पहली मेहमान
आज नेटफ्लिक्स की ओर से इंस्टाग्राम पर शो को लेकर एक पोस्ट की गई। जिसमें ये स्पष्ट किया गया कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया सीजन 20 दिसंबर से शुरू हो रहा है। साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ये भी बता दिया कि शो का पहला गेस्ट कोई और नहीं बल्कि ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा होंगी। प्रियंका चोपड़ा और कपिल का एक पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ‘जब देसी गर्ल आती हैं, तो माहौल बेहद मजेदार हो जाता है। प्रियंका चोपड़ा द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन के प्रीमियर एपिसोड में शामिल होंगी। देखें द ग्रेट इंडियन कपिल शो 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर।’ इस बार शो में कुछ नया देखने को मिलेगा, क्योंकि शो को मल्टिवर्स से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


 

Priyanka Chopra Will Be The First Guest Of The Great Indian Kapil Show New Season Starts From 20th December
प्रियंका चोपड़ा और कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@netflix_in

हाल ही में शो की शूटिंग के लिए मुंबई आई थीं प्रियंका
पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा 12 घंटों से भी कम समय के लिए मुंबई आई थीं। इस दौरान वो सिर्फ कपिल शर्मा के शो के लिए ही स्वदेश वापस आई थीं। प्रियंका शो की शूटिंग करके तुरंत ही अमेरिका वापस लौट गई थीं। उस वक्त शूटिंग के दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें कपिल ने बड़े ही जोरदार अंदाज में प्रियंका का अपने सेट पर स्वागत किया था। इसके बाद शो में जज के तौर पर नजर आने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने भी प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी तस्वीरें साझा की थीं।

यह खबर भी पढ़ेंः मुंबई पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा ने दी कपिल शर्मा को चुनौती, कॉमेडी शो में बनेंगी मेहमान!

इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है कपिल की फिल्म
कपिल शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हालांकि, ‘धुरंधर’ के आगे इस फिल्म को कोई खास सफलता नहीं मिली। लेकिन फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। वहीं प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। पिछले महीने फिल्म के नाम और महेश बाबू का लुक रिवील किया गया था। फिल्म से प्रियंका का लुक भी सामने आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed