फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra wishes birthday to her sister in law neelam upadhyay and shares beautiful pictures

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने भाभी नीलम उपाध्याय को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Mon, 06 Oct 2025 12:46 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 06 Oct 2025 12:46 AM IST
सार

Priyanka Chopra Bhabhi Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भाभी नीलम उपाध्याय को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कुछ प्यारी तस्वीरें भी शेयर की हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra wishes birthday to her sister in law neelam upadhyay and shares beautiful pictures
प्रियंका चोपड़ा अपनी भाभी-भैया के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। इसे साझा करते हुए उन्होंने अपनी भाभी नीलम उपाध्याय को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने प्यारा सा कैप्शन भी दिया है, जिससे उनके बीच के गहरे रिश्ते की झलक दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया प्यारा वीडियो
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भाभी नीलम के जन्मदिन को खास बनाते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारे परिवार की परी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आशा है कि आप ढेर सारी खुशियां और प्यार से हमेशा भरी रहेंगी।’

विज्ञापन





वीडियो में दिखा अलग अंदाज
वीडियो की शुरुआत में प्रियंका ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और भाभी नीलम की रिसेप्शन पार्टी की तस्वीर साझा की। इसके बाद एक और तस्वीर आती है जिसमें प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ भी नजर आती हैं। इसके अलावा शादी की कुछ झलकियों के अलावा, अभिनेत्री ने नीलम और अपनी बेटी मालती  की एक अनदेखी तस्वीर भी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन






कब हुई थी प्रियंका के भैया-भाभी की शादी?
नीलम उपाध्याय की शादी प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा से हुई है। इस जोड़े ने इसी साल की शुरुआत में एक खूबसूरत समारोह में शादी की थी, जिसमें प्रियंका और निक भी शामिल हुए थे, जो इस समारोह का अहम हिस्सा थे।


यह खबर भी पढ़ें: Mithun Chakraborty: 'सुपर डांसर 5' में पहुंचे मिथुन, शो में शिल्पा शेट्टी-गीता कपूर के साथ किया धमाकेदार डांस

एक नजर प्रियंका के करियर पर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका साउथ निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी 'SSMB29' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा प्रियंका निर्देशक संजय लीला भंसाली की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' में एक स्पेशल डांस नंबर भी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed