फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   R Madhavan appreciates priyanka chopra for his role in heads of state

Priyanka Chopra: प्रियंका की तारीफ में आर माधवन ने किया पोस्ट, बोले- 'उन्होंने वो किया जो हम सपना देखते हैं'

Sun, 06 Jul 2025 09:59 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 06 Jul 2025 09:59 AM IST
सार

R Madhavan Appreciates Priyanka Chopra: हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को अपनी हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' के लिए काफी प्रशंसा मिल रही है। अब अभिनेता आर माधवन ने भी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
R Madhavan appreciates priyanka chopra for his role in heads of state
आर माधवन और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को भारत में अमेजन प्राइम पर दिखाया जा रहा है। फिल्म में शानदार एक्शन के लिए एक्ट्रेस की तारीफें हो रही हैं। अब इसी कड़ी में अभिनेता आर माधवन ने एक पोस्ट शेयर करके उन्हें बधाई दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

आर माधवन ने शेयर किया पोस्ट
बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' का पोस्टर शेयर करते हुए नोट लिखा। अभिनेता ने कैप्शन में कहा, ‘नई राह दिखाने और वह सब करने के लिए आप पर गर्व है, जिसका हम सपना देखते हैं। फिल्म में आपने बहुत शानदार काम किया है और आपने खुद को बहुत अच्छे से संभाला है। आपकी जीत व्यक्तिगत लगती है प्रियंका चोपड़ा।’

विज्ञापन



प्रियंका चोपड़ा ने दिया जवाब
आर माधवन की इस स्टोरी को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर किया। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, धन्यवाद मेरे दोस्त। आपके प्रोत्साहन की वास्तव में मैं सराहना करती हूं।’ इसके साथ अभिनेत्री ने लाल दिल वाला इमोजी और नमस्ते वाला रिएक्शन भी दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ranbir Kapoor: ‘रामायण’ में रणबीर की कास्टिंग पर भड़के यूजर्स, सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने एक्टर का किया समर्थन


हेड्स ऑफ स्टेट में किया शानदार एक्शन
हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' दुनियाभर में 2 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म भारत में अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाई जा रही है। फिल्म में अभिनेत्री का एक्शन देखने लायक है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा जॉन सीना, इदरीस एल्बा और जैक क्विड हैं। फिल्म का निर्देशन इल्या नैशुल्लर ने किया है। फिल्म की कहानी दो विश्व नेताओं पर आधारित है। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति और यूके के प्रधानमंत्री के बारे में दिखाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed