सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rahul Banerjee Wife and Prosenjit Chatterjee File Complaint After Alleging Conspiracy in death

क्या साजिश के तहत हुआ राहुल बनर्जी का निधन? पत्नी ने शिकायत में लिया पांच लोगों का नाम; पुलिस ने दर्ज की FIR

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 06 Apr 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Rahul Banerjee: एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

Rahul Banerjee Wife and Prosenjit Chatterjee File Complaint After Alleging Conspiracy in death
राहुल बनर्जी, प्रियंका सरकार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि इस घटना के पीछे कोई साजिश है। परिवार की शिकायत के बाद, पुलिस ने कथित तौर पर एक एफआईआर दर्ज कर ली। इसके बाद उनकी मौत की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


क्या निधन के पीछे कोई साजिश?
खबरों के मुताबिक राहुल की मौत डूबने से हुई। वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए तालसारी बीच पर थे। उनके परिवार ने शनिवार को अधिकारियों से संपर्क किया और तालसारी मरीन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दावा किया गया कि इस घटना के पीछे कोई साजिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rahul Banerjee Wife and Prosenjit Chatterjee File Complaint After Alleging Conspiracy in death
प्रोसेनजीत चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम@prosenstar
शिकायत में कितने लोगों के नाम?
इंडिया टुडे के मुताबिक राहुल की पत्नी प्रियंका सरकार ने जाने-माने बंगाली एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यह शिकायत दर्ज कराई। प्रियंका ने अपनी शिकायत में पांच लोगों के नाम लिए हैं, जिससे एक्टर की मौत के मामले में किसी गड़बड़ी की आशंका बढ़ गई है।

इवेंट में अरशद वारसी की बेटी पर टिकी सबकी निगाहें, वीडियो हुआ वायरल, यूजर ने श्रद्धा कपूर से की तुलना

प्रोसेनजीत ने क्या कहा?
इस घटनाक्रम पर बात करते हुए प्रोसेनजीत ने कहा, 'राहुल के परिवार ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया और इस पूरी प्रक्रिया में उन्हें हमारा पूरा सहयोग मिला। एक वकील और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हमने एफआईआर दर्ज कराई।'

Rahul Banerjee Wife and Prosenjit Chatterjee File Complaint After Alleging Conspiracy in death
राहुल अरुणोदय बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल इस घटना से कुछ दिन पहले ही एक फिल्म की शूटिंग के लिए तालसारी बीच गए थे। शूटिंग खत्म करने के बाद, जब वे वापस लौट रहे थे, तो उथले समुद्री पानी में उनका पैर फिसल गया और पानी की तेज लहरें उन्हें अपने साथ बहा ले गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने अब तक इस मामले में और कोई जानकारी नहीं दी है। उनका कहना है कि जांच अभी जारी है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed