सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   raj kundra bitcoin scam ed chargesheet 285 bitcoins worth 150 crore shilpa shetty connection

Raj Kundra: राज कुंद्रा पर कसा ईडी का शिकंजा, 150 करोड़ के बिटकॉइन घोटाला मामले में दाखिल हुई चार्जशीट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 27 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
सार

ED files chargesheet against Raj Kundra: ईडी ने शुक्रवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ 150 करोड़ के बिटकॉइन के मालिकाना हक मामले में चार्जशीट दायर की है।

raj kundra bitcoin scam ed chargesheet 285 bitcoins worth 150 crore shilpa shetty connection
राज कुंद्रा और शिल्पा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कारोबारी राज कुंद्रा के खिलाफ बिटकॉइन घोटाले में चार्जशीट दायर की है। एजेंसी का दावा है कि कुंद्रा सिर्फ एक बिचौलिये की भूमिका में नहीं थे, बल्कि वह खुद 285 बिटकॉइन के वास्तविक लाभार्थी हैं, जिनकी मौजूदा कीमत 150 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

Trending Videos

 

घोटाले की जड़ और राज की भूमिका
यह मामला क्रिप्टो दुनिया के कुख्यात नाम अमित भारद्वाज से जुड़ा है, जिसे ‘गेन बिटकॉइन’ पोंजी स्कैम का मास्टरमाइंड कहा जाता है। ईडी का आरोप है कि भारद्वाज से राज कुंद्रा को 285 बिटकॉइन मिले थे। इन बिटकॉइन का इस्तेमाल यूक्रेन में माइनिंग फार्म लगाने के लिए होना था, लेकिन सौदा पूरा नहीं हो सका। इसके बावजूद, कुंद्रा आज तक इन बिटकॉइन को अपने पास रखे हुए हैं। एजेंसी के मुताबिक, कुंद्रा ने लगातार जांच को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने बिटकॉइन वॉलेट के पते तक साझा नहीं किए और सबूतों को छिपाने के लिए अपने फोन के खराब होने का बहाना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी से लेनदेन पर भी सवाल
चार्जशीट में यह भी दावा किया गया है कि कुंद्रा ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ एक लेनदेन किया, जिसमें बाजार मूल्य से कहीं कम कीमत पर सौदा दिखाया गया। ईडी के अनुसार, यह तरीका काले धन को सफेद बनाने और अवैध कमाई को वैध दिखाने के लिए अपनाया गया।

सिर्फ मध्यस्थ नहीं, बल्कि मालिक
राज कुंद्रा ने यह तर्क दिया कि वह केवल मध्यस्थ थे और उनके पास कोई प्रत्यक्ष स्वामित्व नहीं था। लेकिन ईडी का कहना है कि समझौते की शर्तों और लगातार लेन-देन की जानकारी रखने के कारण यह साफ है कि कुंद्रा ही वास्तविक लाभार्थी थे। इतना ही नहीं, सात साल पुरानी ट्रांजैक्शन को लेकर उनका स्पष्ट विवरण देना यह साबित करता है कि बिटकॉइन उन्हीं के पास थे।

गेन बिटकॉइन घोटाला
इस घोटाले में हजारों निवेशकों से पैसे जुटाए गए थे। वादा किया गया था कि बिटकॉइन माइनिंग से उन्हें मोटा मुनाफा मिलेगा, लेकिन इसके बजाय निवेशकों का पैसा गायब कर दिया गया और बिटकॉइन गुप्त वॉलेट्स में छिपा दिए गए। महाराष्ट्र और दिल्ली पुलिस ने इस धोखाधड़ी को लेकर कई एफआईआर दर्ज की थीं, जिसके आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किया।

चार्जशीट में और कौन शामिल?
राज कुंद्रा के अलावा इस मामले में कारोबारी राजेश सतीजा का भी नाम सामने आया है। दोनों के खिलाफ विशेष पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed