पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ram Kapoor Shivangi Joshi Lock Upp Season 2 Confirmed Contestants List Farah and Riteish Deshmukh hosted show

Lock Upp Season 2: राम कपूर से सुनीता आहूजा तक; 'लॉकअप सीजन 2' के लिए इन सितारों के नाम पर लगी मुहर?

Sat, 27 Jun 2026 04:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 Jun 2026 04:40 PM IST
सार

Lock Upp Season 2 Contestants: रियलिटी शो 'लॉकअप' का दूसरा सीजन आज 27 जून से शुरू हो रहा है। प्रतिभागियों की लिस्ट सामने आ गई है। जानिए कौन-कौन होगा इस बार घर में कैद?

विज्ञापन
Ram Kapoor Shivangi Joshi Lock Upp Season 2 Confirmed Contestants List Farah and Riteish Deshmukh hosted show
फराह खान-रितेश देशमुख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एकता कपूर का चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप' ने अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी की है। इस बार बतौर होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख कमान संभाल रहे हैं। शो 'लॉकअप- सच या सजा' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आज 27 जून से रात आठ बजे स्ट्रीम होगा। कंफर्म प्रतिभागियों की लिस्ट भी आ गई है।

विज्ञापन

Ram Kapoor Shivangi Joshi Lock Upp Season 2 Confirmed Contestants List Farah and Riteish Deshmukh hosted show
राम कपूर - फोटो : instagram

राम कपूर 
छोटे पर्दे के नामी अभिनेता बन चुके राम कपूर 'लॉकअप-2' में नजर आएंगे। उन्होंने 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कसम से' जैसे सीरियल्स से दर्शकों के बीच अच्छी पहचान बनाई है। लॉकअप में उनकी मौजूदगी से फैंस उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Kapoor Shivangi Joshi Lock Upp Season 2 Confirmed Contestants List Farah and Riteish Deshmukh hosted show
शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम

शिवांगी जोशी 
टेलीविजन जगत की चर्चित अभिनेत्री शिवांगी जोशी भी इस रियलिटी शो में नजर आएंगी। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जरिए पहचान बनाने वाली शिवांगी जोशी का नाम 'लॉकअप-2' के लिए कंफर्म है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India Reality (@netflixindiareality)


विज्ञापन

Ram Kapoor Shivangi Joshi Lock Upp Season 2 Confirmed Contestants List Farah and Riteish Deshmukh hosted show
पामेला सेरेना - फोटो : इंस्टाग्राम@pamalaserena

पामेला सेरेना
बिजनेसवुमन से एक्ट्रेस बनीं पामेला सेरेना को हाल ही में शो 'देसी ब्लिंग' में देखा गया था। अब वे लॉकअप-2 में नजर आएंगी। अपने पिछले शो के दौरान, पामेला तेजस्वी प्रकाश की राइवल बन गई थीं।

Ram Kapoor Shivangi Joshi Lock Upp Season 2 Confirmed Contestants List Farah and Riteish Deshmukh hosted show
सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम

सुनीता आहूजा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। पिछले काफी वक्त से वे अपनी पर्सनल लाइफ, खासकर गोविंदा के साथ अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में लॉकअप सीजन 2 के लिए उनका सबसे ज्यादा इंतजार हो रहा है। स्टार वाइफ ने हाल ही में अपनी व्लॉगिंग जर्नी भी शुरू की है और काफी अच्छा कर रही हैं। 'मां है ना' में आने के बाद, वह अब लॉकअप-2 में दिखने वाली हैं।

Ram Kapoor Shivangi Joshi Lock Upp Season 2 Confirmed Contestants List Farah and Riteish Deshmukh hosted show
धीरज धूपर - फोटो : इंस्टाग्राम @dheerajdhoopar

धीरज धूपर
'मात-पिता के चरणों में स्वर्ग', 'ससुराल सिमर का', 'कुंडली भाग्य', 'नागिन' और 'शेरदिल शेरगिल' जैसे पॉपुलर डेली शो का हिस्सा रहे धीरज धूपर भी 'लॉक अप' सीजन 2 के लिए कंफर्म हैं। यह धीरज का पहला 'कैप्टिव रियलिटी शो' है। 

आकांक्षा चौधरी
'स्प्लिट्सविला एक्स6' से मशहूर हुईं आकांक्षा चौधरी भी 'लॉकअप-2' में हिस्सा ले रही हैं। वह शो में खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं। युवा कंटेंट क्रिएटर और फैशन कमेंटेटर सूफी मोतीवाला भी लॉकअप-2 में नजर आएंगे। इसके अलावा 'स्प्लिट्सविला 16' से सुर्खियां बटोरने वाले योगेश रावत भी लॉकअप के दूसरे सीजन में नजर आएंगे। 

क्या होगी गेम की थीम और सबसे बड़ी चीज?
शो के दूसरे सीजन को दिलचस्प बनाने में मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शो के कॉन्सेप्ट के अनुसार, 15 प्रतिभागी दूसरे सीजन में एंट्री करेंगे। उन्हें इन-गेम करेंसी कमाने के लिए टास्क पूरे करने होंगे। वे इन करेंसी का इस्तेमाल खाना, जरूरी सामान और दूसरी सुविधाएं खरीदने के लिए कर सकते हैं। हालांकि, शो का सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि उनका बने रहना इस बात पर निर्भर करता है कि वे गेम कितनी अच्छी तरह खेलते हैं। घर के अंदर सबसे बड़ी करेंसी 'सच' है।

कब आया था पहला सीजन?
मालूम हो कि 'लॉकअप' का पहला सीजन साल 2022 में आया था। यह 70 दिनों तक चला था। पहला सीजन कंगना रनौत ने होस्ट किया था। वहीं, मुनव्वर फारूकी विजेता बने ते। पहला सीजन एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम किया गया था। दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed