Rani Mukerji: पैदा होते ही दूसरे बच्चे से बदल गई थीं रानी मुखर्जी, फिर मां ने इस तरह पहचाना
Rani Mukerji: रानी मुखर्जी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको रानी के जन्म के वक्त का किस्सा बता रहे हैं। ये काफी मजेदार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस अपने बचपन के किस्से बताती हैं। ये किस्से काफी दिलचस्प होते हैं। एक अभिनेत्री ने अपने जन्म के वक्त का एक किस्सा सुनाया है जो काफी मजेदार है। उनकी कहानी आपको हैरान कर देगी। आज वह अभिनेत्री इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने बड़े फिल्म निर्माता से शादी की है। वह जन्म के वक्त दूसरे बच्चे से बदल गई थीं। क्या आपको पता है कि वह कौन हैं?
अस्पताल में बदल गई थीं रानी मुखर्जी
जी हां हम रानी मुखर्जी की बात कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक खबर में रानी मुखर्जी के हवाले से लिखा है कि वह अपने जन्म के वक्त अस्पताल में गलती से एक दूसरे बच्चे से बदल गई थीं। रानी मुखर्जी की मां कृष्मा मुखर्जी ने फौरन ही यह पहचान लिया और उन्होंने बताया कि उनके पास जो बच्चा है वह रानी नहीं है क्योंकि बच्चे की आंखें भूरी नहीं हैं। इसके बाद अस्पताल का स्टाफ हरकत में आया और रानी को उनकी मां से मिलवाया।
Rani Mukherjee: रानी मुखर्जी से लेकर यामी गौतम तक इन अभिनेत्रियों ने की निर्देशकों से शादी, सफल है रिश्ता
अस्पताल में दूसरे बच्चे से बदल जाने पर मां बनाती हैं मजाक
रानी मुखर्जी ने बताया 'बच्चे को देखने के बाद मां ने कहा हे भगवान। ये मेरा बच्चा नहीं है। मेरे बच्चे की आंखें भूरी थीं। जाओ मेरे बच्चे को ढूंढो।' कई कमरों में तलाश करने के बाद रानी एक पंजाबी जोड़े के पास मिली। रानी मुखर्जी ने बताया कि उनकी मां इस बात को लेकर उनका मजाक बनाती रहती हैं। उनके परिवार पर पंजाबी परंपरा का प्रभाव है।
Rani Mukherjee: इस तरह आदित्य चोपड़ा के प्यार में पड़ी थीं रानी मुखर्जी, इन आदतों पर हुईं थीं फिदा
कामयाब अभिनेत्री हैं रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी के काम की बात करें तो उन्होंने आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान और सैफ अली खान जैसे मशूहर अभिनेताओं के साथ काम किया है। 29 साल की उम्र तक उन्होंने बॉलीवुड को 'कुछ कुछ होता है', 'साथिया', 'हम तुम', 'ब्लैक' और 'वीर जारा' जैसी फिल्में दी हैं। उनके पास 200 करोड़ रुपये की संपत्ति है। रानी मुखर्जी ने फिल्म निर्माता और निर्देशक आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है।