Ranveer Allahbadia Controversy: तुम खुद ही वैसी ही हो…, रणवीर के समर्थन में आईं पूनम पांडे; जमकर हुईं ट्रोल
Ranveer Allahbadia Controversy: राखी सावंत के बाद अब अभिनेत्री पूनम पांडे यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के समर्थन में सामने आई हैं। पूनम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए उन्हें माफ कर देने के लिए कहा। इसके बाद नेटिजन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूनम ने कहा- माफ कर दो यार
अब इस मामले में पूनम पांडे ने एंट्री ले ली है। उन्होंने लोगों से ट्रोलिंग बंद करने के लिए कहा। पूनम ने अपनी पोस्ट में लिखा, रणवीर के बारे में बहुत कुछ पढ़ रही हूं... बस करो यार, गलती हो गई उससे... बच्चे की जान लोगे? माफ कर दो यार।" बता दें कि पूनम पांडे भी समय रैना के शो के एक एपिसोड में बतौर गेस्ट आ चुकी हैं।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: IGL: समय रैना के शो को लेकर वरुण धवन पहले ही कर चुके थे भविष्यवाणी, कहा- ‘यह पक्का क्रॉसफायर होगा’
Been reading so much about @BeerBicepsGuy ..Bas Karo yaar, Galti ho Gayi Usse…Bacche Ki Jaan Loge?
Maaf kardo yaar — Poonam Pandey (@iPoonampandey) February 11, 2025
ट्रोल हो रहीं पूनम पांडे
इस पोस्ट पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “तुम भी गई थी इंडियाज गॉट लेटेंट में तुम्हें भी समन आयेगा।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “तुम खुद ही वैसी ही हो, तुम तो बात ही मत करो इस चीज के बारे में।” एक और यूजर ने लिखा, “वाह डिफेंड भी देखो तो कौन कर रहा है अब क्या ही बोलूं मैं देवी को अपनी ही जुबान खराब होगी…।” इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
तुम भी गई थी इंडियाज गॉट लेटेंट में तुम्हे भी समन आयेगा।
— सुधाकर सिंह राजपूत (@07VSR) February 11, 2025
Wah defend bhi dekho to kaun kar raha hai ab kya hi bolu main in devi ko apni hi juban kharab hogi ...
— VIKESH TIWARI (@vikesh_tiwari) February 11, 2025
Tu khud hi waisi hi hai
— Call Me Sunil (@Sunilkumar0793) February 11, 2025
Tu toh baat hi mat karo is cheez ke bare mai
Tum bhi unki jaise hi ho tabhi support karne aa gayi
— Ranjan Kumar (@RanjanKuma64390) February 12, 2025
"Oh, now morality lessons from Poonam Pandey? Guess the ‘controversy veterans’ are out defending the newcomers. Maybe next time, Ranveer should think before speaking instead of relying on sympathy PR later..!!!
— Deepak yadav (@DeepakYadav_4U) February 11, 2025
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia Controversy: 'मैंने विरोध किया था तो मुझे ट्रोल किया गया', अभद्र टिप्पणी पर बोले अशोक पंडित
ये है पूरा मामला
दरअसल, समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से पूरे देश में उनका विरोध होने लगा। ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ ने समय रैना उनके शो और रणवीर इलाहाबादिया पर बैन लगाने की बात कही और उन पर कानूनी एक्शन भी लेने का आग्रह किया। हालांकि, इस विवाद को लेकर इलाहाबादिया माफी भी मांग चुके हैं।