सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Raveena Tandon Joins Suriya Starrer Suriya 46 Makers Welcome Her On Board With Birthday Wishes

सूर्या की फिल्म में हुई रवीना टंडन की एंट्री, एक्ट्रेस के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा; खास अंदाज में दी बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 26 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Raveena Tandon Joins Suriya’s Movie: रवीना टंडन के जन्मदिन के मौके पर फैंस को साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर से बड़ा तोहफा मिला है। जानिए क्या है वो खास तोहफा?

Raveena Tandon Joins Suriya Starrer Suriya 46 Makers Welcome Her On Board With Birthday Wishes
रवीना टंडन और सूर्या - फोटो : एक्स@SitharaEnts
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अब रवीना के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। रवीना की तमिल सुपरस्टार सूर्या की आगामी फिल्म ‘सूर्या 46’ में एंट्री हो गई है। इस बात की आधिकारिक जानकारी देते हुए मेकर्स ने रवीना का स्वागत किया है और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Trending Videos

मेकर्स ने शेयर की बर्थडे पोस्ट
फिल्म के मेकर्स की ओर से सोशल मीडिया पर रवीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही फिल्म में उनका स्वागत किया गया। मेकर्स ने रवीना की एक तस्वीर के साथ हैप्पी बर्थडे लिखा वाला उनका एक पोस्टर शेयर किया। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, ‘टीम ‘सूर्या 46’ की ओर से सदाबहार रवीना टंडन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपको टीम में पाकर बहुत खुशी हुई और आगे के शानदार सफर का बेसब्री से इंतजार है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन


जून में सूर्या ने शुरू की थी फिल्म की शूटिंग
इससे पहले जून में प्रोडक्शन हाउस ने शूटिंग शुरू होने के मौके पर सूर्या का एक सेमी-फॉर्मल लुक वाला पोस्टर शेयर किया था। कैप्शन में लिखा था, ‘उत्सव, भावना और मनोरंजन की ओर पहला कदम। 'सूर्या 46' की शूटिंग शुरू।’ इसके बाद से ही फैंस इस फिल्म के लिए उत्सुक हैं।

वेंकी अटलुरी कर रहे निर्देशन
नागा वामसी द्वारा सिथारा एंटरटेनमेंट्स के तहत निर्मित इस फिल्म का निर्देशन वेंकी अटलुरी ने किया है। फिलहाल फिल्म का नाम 'सूर्या 46'  बताया जा रहा है। इसमें राधिका सरथकुमार और ममिथा बैजू भी हैं। अब फिल्म में रवीना टंडन की एंट्री से बॉलीवुड फैंस भी इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed