{"_id":"671a06e9874428f78e00afd7","slug":"reshma-and-shera-sheeba-reveals-sunil-dutt-hated-amitabh-bachchan-voice-big-b-cast-in-a-mute-role-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Reshma and Shera: इस अभिनेता को अमिताभ बच्चन की आवाज से थी नफरत, गूंगे के रोल में बिग बी को किया कास्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Reshma and Shera: इस अभिनेता को अमिताभ बच्चन की आवाज से थी नफरत, गूंगे के रोल में बिग बी को किया कास्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार
अभिनेत्री शीबा ने हाल ही में दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त के बारे में एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। शीबा के अनुसार, सुनील दत्त ने बिग बी को 1971 की फिल्म रेशमा और शेरा में एक मूक भूमिका में लिया क्योंकि उन्हें उनकी आवाज पसंद नहीं थी।
अमिताभ बच्चन, सुनील दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन न केवल अपने अभिनय के लिए बल्कि अपनी आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि, एक ऐसा समय था, जब बिग बी की आवाज इस अभिनेता को बिल्कुल पसंद नहीं आती थी। हाल ही में, अभिनेत्री शीबा साबिर ने खुलासा किया कि सुनील दत्त को अमिताभ बच्चन की आवाज पसंद नहीं थी और इसलिए उन्हें 'रेशमा और शेरा' में एक मूक किरदार के रूप में लिया गया।
म्यूट रोल में किया था बिग बी को कास्ट
अभिनेत्री शीबा ने हाल ही में दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त के बारे में एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। शीबा के अनुसार, सुनील दत्त ने बिग बी को 1971 की फिल्म रेशमा और शेरा में एक मूक भूमिका में लिया क्योंकि उन्हें उनकी आवाज पसंद नहीं थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी के निर्माता उनके ससुर मनमोहन साबिर ने अभिनेता की गहरी आवाज के बारे में इसी तरह की भावना साझा की थी।
सुनील दत्त को नहीं पसंद थी अमिताभ की आवाज
सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू मे, शीबा ने बताया "उन्होंने मुझसे कहा, 'एक हीरो आता था हमारे घर में और आके मेरे पैरों में बैठ जाता था और हमको लगता था कैसी आवाज है इसकी, गूंजती हुई। शीबा ने आगे कहा, "सुनील दत्त साहब ने मुझसे कहा था, 'हमें अमिताभ की आवाज नहीं पसंद है, उनकी आवाज रेडियो जॉकी जैसी लगती है'। अमिताभ ने दत्त साहब की फिल्म में एक मूक किरदार निभाया। यह वही बैरीटोन आवाज है, जिसे अब हम उनके साथ जोड़ते हैं। किसी को नहीं पता था कि आवाज अभिनेता से बड़ी हो जाएगी। मुख्य भूमिका निभाने के अलावा, सुनील दत्त ने रेशमा और शेरा का भी निर्देशन किया।
इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं अभिनेता
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 को होस्ट कर रहे हैं। उनकी नई फिल्म 'वेट्टियन' को भी दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दें कि 32 साल के गैप के बाद रजनीकांत के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X