फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   S S Rajamouli Prabhas Rana Daggubati Movie Baahubali The Epic gets U A Certified Know About Runtime

फिल्म 'बाहुबली: द एपिक' सेंसर बोर्ड से पास, अच्छा-खासा समय लेकर जाना होगा थिएटर, जानिए कितनी लंबी होगी फिल्म?

Fri, 17 Oct 2025 03:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 17 Oct 2025 03:20 PM IST
सार

Baahubali The Epic: निर्देशक एसएस राजामौली की चर्चित फिल्म 'बाहुबली: द एपिक' इस महीने रिलीज को तैयार है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है।

विज्ञापन
S S Rajamouli Prabhas Rana Daggubati Movie Baahubali The Epic gets U A Certified Know About Runtime
बाहुबली: द एपिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजामौली की 'बाहुबली' फ्रेंचाईजी की दोनों फिल्में जबर्दस्त हिट रहीं। देश ही नहीं, दुनियाभर में इन्हें दर्शकों से प्यार मिला। अब एसएस राजामौली 'बाहुबली: द एपिक' लेकर आ रहे हैं। दरअसल, यह पिछली दोनों फिल्मों को मिलाकर ही बनाई गई है। इसे सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है। फिल्म को यूए सर्टिफिकेट दिया गया है।

विज्ञापन


कितनी लंबी होगी फिल्म?
फिल्म 'बाहुबली द एपिक' पिछली दोनों फिल्मों का री-एडिटेड और रीमास्टर्ड वर्जन है। फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की तरफ से पास कर दिया गया है और यूए सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। बाहुबली मूवीज के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी गई है। इसके साथ फिल्म की अवधि के बारे लिखा है कि यह तीन घंटे 40 मिनट की फिल्म होगी। यानी दर्शकों को अच्छा-खासा वक्त लेकर थिएटर जाना होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Baahubali (@baahubalimovie)


कब रिलीज होगी फिल्म?
यह फिल्म 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के इस नए वर्जन में कुछ सुधार किए गए हैं। ऐसे में दर्शकों को नया सिनेमाई अनुभव मिलेगा। आज शुक्रवार को जारी सोशल मीडिया पोस्ट पर दर्शकों के कमेंट्स आ रहे हैं। दर्शक उत्साह जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अगर अवधि सात घंटे भी होगी तो भी मैं जरूर थिएटर जाऊंगा'। एक यूजर ने पूछा, 'ये कोई नई फिल्म है या सेम फिल्म री-रिलीज होगी?' एक यूजर ने पूछा है, 'क्या कुछ नया भी देखने को मिलेगा इससें?'

इन भाषाओं में होगी रिलीज
बता दें कि 'बाहुबली: द एपिक' को दोनों फिल्मों को जोड़कर एक सिंगल फिल्म वर्जन के रूप में बनाया गया है। फिल्म में पिछले दोनों पार्ट देखने को मिलेंगे। साथ ही कुछ सीन में सुधार भी किए गए हैं। यह फिल्म भी पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी। इसे दर्शक तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम भाषाओं में देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed