फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif Ali Khan Attack Case Updates Mumbai Police Crime Branch 20 teams formed attempt to murder case

सैफ अली खान पर हमला केस: हमलावर की गिरफ्तारी के लिए 20 टीमें गठित; हत्या के प्रयास और लूट का मामला दर्ज

Fri, 17 Jan 2025 06:38 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 17 Jan 2025 06:38 AM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack Case Updates Mumbai Police Crime Branch 20 teams formed attempt to murder case
सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स - फोटो : ANI
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले अपराधी का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए 20 से अधिक टीमें बनाई हैं। हमलावर का पता लगाने के लिए पुलिस अपने मुखबिरों के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने 20 टीमें बनाई हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या हमलावर का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी है? एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जांच टीम हमलावर को पकड़ने के लिए मुखबिरों की मदद के अलावा तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस हमलावर की तलाश शुरू कर चुकी है। उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि हमलावर ने मौके से भागने से पहले अपने कपड़े बदले होंगे। पुलिस ने नर्स फिलिप, घरेलू सहायकों, इमारत के गार्ड के बयान भी दर्ज किए हैं। सैफ के घर के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन


पुलिस इमारत के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, जिसमें घुसपैठिया लकड़ी की छड़ी और लंबे हेक्सा ब्लेड से लैस होकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक हमला गुरुवार तड़के मुंबई के बांद्रा स्थित ‘सतगुरु शरण’ इमारत में अपार्टमेंट में ‘चोरी के प्रयास’ के दौरान हुआ था। 2.33 बजे कैद की गई फुटेज में संदिग्ध युवक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। इमारत की छठी मंजिल पर सीढ़ियों से उतरते समय वह भूरे रंग की कॉलर वाली टी-शर्ट और लाल दुपट्टा या ‘गमछा’ पहने हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैफ अली खान पर हुए हमले की शुरुआती जांच में घुसपैठियों के जबरन घर में घुसने का सबूत नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार रात में किसी समय वह चुपचाप घर में दाखिल हुए। पुलिस ने नौकरानी की शिकायत पर हत्या के प्रयास के साथ लूट, घर में जबरन घुसने सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

हमले के बाद सैफ को बेटा इब्राहिम ऑटो रिक्शा से लेकर अस्पताल पहुंचा। हालांकि घटना के समय सैफ के परिवार के अन्य सदस्य घर में ही थे। सैफ की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फिलहाल डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रख रहे हैं। टीम ने यह भी बताया कि सैफ का परिवार सुरक्षित है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पहले जेह के कमरे में घुसा हमलावर, मांगे एक करोड़ रुपये
सैफ के घर में काम करने वाली एक स्टाफ नर्स ने पुलिस को बयान दिया कि हमला करने वाले ने अभिनेता से पहले एक करोड़ रुपये मांगे। केस की शिकायतकर्ता एलियामा फिलिप ने बताया, हमलावर सबसे पहले सैफ-करीना के छोटे बेटे जेह के कमरे में घुसा। मैं यह देखने के लिए उठी कि वहां कौन है तो पाया कि एक कम हाइट का पतला आदमी वहां से बाहर आ रहा था और जेह के बिस्तर की ओर बढ़ा। उसने मुझपर वार किया जिसमें मेरी कलाई कट गई। उसने कहा कि उसे  एक करोड़ रुपये की जरूरत है। इस पर फिलिप ने शोर मचाया तो सैफ तेजी से वहां आए। घुसपैठिये ने सैफ पर हमला कर दिया।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed