Saif Ali Khan: सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले की करीना ने नहीं ली सुध, ड्राइवर बोला- पैसों के बारे में नहीं सोचा
Saif Ali Khan: हमले के बाद घायल सैफ अली खान को अस्पताल ले जाने वाले ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। अब उन्होंने बयान दिया है कि करीना कपूर ने उनसे अब तक संपर्क नहीं किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैफ अली खान पर हमले के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो रिक्शा ड्राइवर भजन सिंह राणा से शनिवार को मुंबई पुलिस ने पूछताछ की। सैफ अली खान पर बांद्रा में उनके अपार्टमेंट में एक हमलावर ने कथित तौर पर चाकू से हमला किया था। राणा ने गुरुवार की सुबह खान को लीलावती अस्पताल पहुंचाया था, जब सतगुरु दर्शन बिल्डिंग के पास एक महिला और कुछ अन्य लोगों ने उन्हें रोका था।
पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचा था ड्राइवर
सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे में पूछताछ के लिए भजन सिंह को मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया था। पुलिस स्टेशन से बाहर आकर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान भजन सिंह ने बताया कि उन्होंने सैफ अली खान को सही समय पर अस्पताल पहुंचा दिया था, लेकिन अब तक इस मामले में करीना कपूर या अभिनेता के परिवार के किसी सदस्य ने उनसे संपर्क नहीं किया है।
#WATCH | Mumbai: Bhajan Singh, the auto-rickshaw driver who took Actor Saif Ali Khan to Lilavati Hospital, says "I was called there (Bandra Police Station) for questioning...I did not think about money that night...I have not been contacted by Kareena Kapoor or anyone else so… pic.twitter.com/pXHPsSkOp2
— ANI (@ANI) January 18, 2025
ऑटो ड्राइवर का बयान
पूछताछ के बाद ऑटो ड्राइवर ने कहा, 'मुझे बांद्रा पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मैंने उस रात पैसों के बारे में नहीं सोचा था। अभिनेता को सात से आठ मिनट के भीतर अस्पताल छोड़ने के बाद उनसे किराया नहीं लिया। करीना कपूर या किसी और ने अभी तक मुझसे संपर्क नहीं किया है। मेरी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है।'
ड्राइवर को नहीं पता था कि घायल शख्स सैफ हैं
राणा ने राणा ने पहले कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि गुरुवार को खून से सना कुर्ता पहनकर उनकी ऑटो में चढ़ने वाला यात्री बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान था। ऑटो ड्राइवर ने कहा था, 'जिस व्यक्ति का सफेद कुर्ता खून से लथपथ था, वह ऑटो में चढ़ गया। मैंने देखा कि उसकी गर्दन और पीठ पर चोट थी, लेकिन हाथ पर चोट नहीं लगी थी। जब हम अस्पताल के गेट पर पहुंचे, तभी उन्होंने गार्ड को स्ट्रेचर लाने के लिए बुलाया और कहा कि वह सैफ अली खान हैं।'