फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif Ali Khan Attacked wife Kareena kapoor tells police Intruder got aggressive but did not touch jewellery

Saif Ali Khan: 'हमलावर आक्रामक हो गया लेकिन उसने गहनों को नहीं छुआ', हमला मामले पर करीना ने पुलिस को दिया बयान

Sat, 18 Jan 2025 12:14 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 18 Jan 2025 12:14 PM IST
सार

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सैफ अली खान की पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान ने पुलिस को सूचित किया है कि मुंबई में उनके घर में घुसा हमलावर हाथापाई के दौरान आक्रामक हो गया, लेकिन उसने खुले में रखे आभूषणों को नहीं छुआ।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attacked wife Kareena kapoor tells police Intruder got aggressive but did not touch jewellery
सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस की एक टीम ने अब अभिनेता की पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर का बयान दर्ज किया, जो क्रूर हमले के दौरान घर में मौजूद थीं। करीना ने अपने बयान में कहा कि जब हमला हुआ तो बच्चों और महिलाओं को 12वीं मंजिल पर भेज दिया गया। सैफ ने महिलाओं और बच्चों को बचाने की कोशिश की। जब सैफ ने हस्तक्षेप किया तो हमलावर जहांगीर तक नहीं पहुंच सका। उन्होंने कहा कि हमलावर ने घर से कुछ नहीं चुराया, वह बहुत आक्रामक था। अभिनेत्री ने कहा, 'उसने सैफ पर कई बार हमला किया, हमले के बाद मैं डर गई थी, इसलिए करिश्मा मुझे अपने घर ले गई।'
विज्ञापन

Saif Ali Khan Case: 'सैफ पर अटैक करने वाला मिला तो चप्पल से मारूंगी', मीडिया के सवाल पर क्यों भड़की यह महिला?

विज्ञापन

सैफ का बयान दर्ज करना बाकी
अधिकारी ने कहा कि करीना ने अपने बयान में कहा कि सैफ के साथ हाथापाई के दौरान हमलावर बहुत आक्रामक हो गया और उसने सैफ पर कई बार चाकू से वार किया। हालांकि, उन्होंने खुले में रखे आभूषणों को नहीं छुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस को अभी सैफ अली खान का बयान दर्ज करना बाकी है। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद करीना की बहन अभिनेत्री करिश्मा कपूर उन्हें खार स्थित अपने आवास पर ले गईं।

Saif Ali Khan Attacked: बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचा घायल सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाला ऑटो ड्राइवर, हुई पूछताछ


 

मदद के लिए चिल्ला रही थीं करीना
करीना ने अपने बयान में आगे बताया कि चोर को घर में घुसता देख हाउसकीपर चिल्लाने लगीं, जिसके बाद सैफ और करीना उसके कमरे की ओर भागे। करीना चिंतित थीं, क्योंकि यह वही कमरा था जहां बच्चा सो रहा था। जब चोर घर में था तो उसने कोई कीमती सामान और ज्वेलरी नहीं चुराई। आरोपी ने केयरटेकर लीमा को घर में चाकू दिखाकर धमकाया और एक करोड़ की मांग की। घर में चाकू लिए एक अनजान व्यक्ति को देखकर करीना डर गईं।

विज्ञापन

नया सीसीटीवी फुटेज आया सामने
सैफ अली खान पर हमले के बाद घर में केयरटेकर और करीना मदद के लिए चिल्लाने लगीं। वह घटना आज भी करीना की आंखों के सामने है। वहीं, अब इस मामले सैफ का बयान सामने आना बाकी है। इससे पहले पुलिस द्वारा नया सीसीटीवी फुटेज एक्सेस किया गया है। वीडियो में, संदिग्ध व्यक्ति देवरा स्टार सैफ अली खान पर हमला करने के सात घंटे बाद दादर, बांद्रा के कबूतर खाना इलाके में दिखाई दे रहा है। वहां, उसने एक मोबाइल शॉप से हेडफोन खरीदा और स्टोर में चला गया। पुलिस रिपोर्ट बताती है कि उसने सुबह नौ बजे हेडफोन खरीदा था। फुटेज तब प्राप्त हुई जब कल रात नौ बजे, 15-20 क्राइम ब्रांच अधिकारियों की एक टीम दुकान पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed