फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif Ali Khan may started shooting after recovery Jewel Thief Kartavya Race 4 in pipeline

Saif Ali Khan: ठीक होकर इन फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे सैफ, पाइपलाइन में फंसे हैं ‘रेस 4’ समेत कई प्रोजेक्ट

Sat, 18 Jan 2025 07:43 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 18 Jan 2025 07:43 PM IST
सार

Saif Ali Khan: अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अभिनेता के स्वास्थ्य में तेजी के साथ सुधार आ रहा है। सैफ की पाइपलाइन में कई सारी फिल्में हैं। आइए जानते हैं उनके पास कौन-कौन सी फिल्में हैं और उसके निर्माताओं ने फिल्म को लेकर क्या कहा?
 

विज्ञापन
Saif Ali Khan may started shooting after recovery Jewel Thief Kartavya Race 4 in pipeline
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में चाकू से हमले के बाद उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल, सैफ खतरे से बाहर हैं और तेजी के साथ उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बता दें कि 54 वर्षीय अभिनेता पर गुरुवार की सुबह बांद्रा स्थित उनके घर में हमला हुआ, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। अभिनेता के गर्दन और रीढ़ के पास चाकू से कई वार किए गए थे। हमले के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी तुरंत सर्जरी की गई। आइए जानते हैं उनके पास भविष्य में कौन-कौन सी फिल्में हैं, जिन पर उन्हें काम करना है और  फिल्म के निर्माताओं ने इस पर क्या कहा है?

विज्ञापन


17 साल बाद सिद्धार्थ आनंद के साथ बनेगी जोड़ी
अभिनेता ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘ज्वेल थीफ - द रेड सन चैप्टर’ की शूटिंग पूरी की है और उनकी पाइपलाइन में अभी कई और फिल्में भी हैं। सैफ को आखिरी बार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ में देखा गया था। उम्मीद है कि अभिनेता इस फिल्म के अगले भाग में भी वापसी करेंगे। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक दूसरे भाग की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। खान की आगामी फिल्म ‘ज्वेल थीफ - द रेड सन चैप्टर’ है, जो एक डकैती ड्रामा है। रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जयदीप अहलावत भी हैं। शाहरुख खान की फिल्म पठान का निर्माण करने वाले निर्माता  सिद्धार्थ आनंद अपनी पत्नी ममता आनंद के साथ  ‘ज्वेल थीफ - द रेड सन चैप्टर’ का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए सैफ और आनंद 17 साल बाद एक साथ काम करेंगे। दोनों ने आखिरी बार साल 2005 में ‘सलाम नमस्ते’ और साल 2007 में ‘ता रा रम पम’ में काम किया था। सूत्रों की मानें तो सैफ इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं, जो मार्च 2025 में रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: सर्जरी के तुरंत बाद सैफ अली खान ने डॉक्टरों से पूछे थे ये दो सवाल, अभिनेता बोले-क्या मैं कभी...
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में भी आएंगे नजर
सैफ अली खान की पाइपलाइन में कई और अन्य फिल्में भी हैं। ‘ज्वेल थीफ’ के अलावा उनके पास ‘भक्षक’ फेम निर्माता पुलकित की आगामी फिल्म ‘कर्तव्य’ भी है। पुलकित ने पीटीआई से बातचीत में कहा,  "सैफ के साथ फिल्म तैयार है, हम रिलीज पर काम कर रहे हैं। रिलीज की तारीख पर कुछ कहने के लिए निर्माता ही सबसे बेहतर हैं।" पिछले साल अक्टूबर 2024 में दिग्गज फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने घोषणा की थी कि सैफ अली खान ‘रेस फ्रेंचाइची’ के चौथे पार्ट के लिए वापसी करेंगे। रमेश तौरानी ने कहा था कि ‘रेस 4’ सितंबर में कई कलाकारों के साथ नजर आएंगे।


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: 'मैं जिस बांद्रा में पैदा हुआ, वह अब सुरक्षित नहीं', सैफ पर हमले को लेकर बोले जीशान सिद्दीकी


सैफ का हमलावर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर
सैफ अली खान के घर में चोरी के इरादे से घुसा हमलावर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि, पुलिस मुंबई सहित अन्य राज्यों में संदिग्धों को हिरासत में ले रही है और तेजी के साथ जांच में जुटी है। वहीं, फिल्म जगत सहित देश के कई दिग्गजों ने सैफ पर हुए हमले की निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed