फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif Ali Khan reached hospital 1 hour 41 minutes later after attacked by knife friend Afsar Zaidi helps

Saif Ali Khan: हमले के डेढ़ घंटे बाद अस्पताल पहुंचे सैफ, बेटे इब्राहिम ने नहीं इस शख्स ने पहुंचने में की मदद

Fri, 24 Jan 2025 08:01 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 24 Jan 2025 08:01 AM IST
सार

Saif Ali Khan Case Update: अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमले के मामले में आई नई अपडेट ने सभी को चौंका दिया है। अभिनेता पर हुए हमले के लगभग दो घंटे बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था। वहीं, उन्हें किसने अस्पताल पहुंचाया इस पर भी कई तरह के बातें सामने आई हैं। 
 

विज्ञापन
Saif Ali Khan reached hospital 1 hour 41 minutes later after attacked by knife friend Afsar Zaidi helps
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमले के मामले में एक नया और चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। अभिनेता के साथ घटना होने के बाद उन्हें गुरुवार 16 जनवरी की सुबह 4:11 बजे लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें अस्पताल घटना होने के एक घंटे 41 मिनट बाद पहुंचाया गया था। जबकि, अभिनेता के घर से अस्पताल की दूरी 10-15 मिनट की है। 

विज्ञापन


कितने बजे हुआ था हमला?
सैफ अली खान की मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि उन पर हमला सुबह 2:30 बजे हुआ था, लेकिन उन्हें सुबह 4:11 बजे भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक बांद्रा पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें उनके मैनेजर और दोस्त अफसर जैदी लेकर आए थे, जिससे लगता है कि जैदी ही उन्हें अस्पताल ले गए होंगे।

विज्ञापन

इससे जुड़ी यह खबर भी पढें: Saif Ali Khan Attack: सैफ पर हमला करने वाले शरीफुल के पिता ने दिया चौंकाने वाला बयान, केस में आएगा नया मोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचाने वालों को लेकर अलग-अलग दावे
आईएएनएस द्वारा साझा की गई सैफ की मेडिकल रिपोर्ट से पता चलता है कि अभिनेता पर हुए हमले के लगभग दो घंटे बाद उन्हें लीलावती अस्पताल लाया गया था। हालांकि, उन्हें कौन लाया, इस बारे में अलग-अलग बातें सामने आई हैं। शुरुआत में, एक डॉक्टर ने कहा था कि सैफ अपने 8 वर्षीय बेटे तैमूर अली खान के साथ ऑटो-रिक्शा में पहुंचे थे। वहीं, उनके अस्पताल पहुंचने पर पहले इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने बताया कि कैसे अभिनेता खून से लथपथ अपने 6-7 साल के बेटे तैमूर के साथ पहुंचे। डॉक्टर ने उनकी तारीफ भी की और उन्हें असली हीरो बनाया। 


इससे जुड़ी यह खबर भी पढें: Saif Ali Khan Stabbing Case: हमले में इस्तेमाल चाकू का तीसरा हिस्सा भी बरामद, बांद्रा के तालाब के पास मिला

ऑटो में बैठने के बाद ये था सैफ का पहला सवाल?
फिर पहले बयान के उलट यह बताया गया कि सैफ अली खान को उनके बड़े बेटे इब्राहिम ने ऑटो-रिक्शा में लीलावती अस्पताल पहुंचाया। कथित तौर पर इब्राहिम ने अपने घायल पिता को रिक्शा में चढ़ने में मदद की, क्योंकि उस समय ड्राइवर उपलब्ध नहीं था। सैफ अली खान को अस्पताल ले जाने वाले ऑटो चालक भजन सिंह राणा ने कहा कि खान को बहुत खून बह रहा था और उनके साथ "एक छोटा बच्चा और एक अन्य व्यक्ति" था। जैसे ही खान वाहन में चढ़े, उनका पहला सवाल था, "कितना समय लगेगा?"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed