फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif Ali Khan reveals his son ibrahim ali khan cant take any career advice from him

Saif Ali Khan: सैफ अली खान से करियर से जुड़ी कोई सलाह नहीं लेते बेटे इब्राहिम, बताई वजह

Sat, 28 Sep 2024 10:23 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 28 Sep 2024 10:23 PM IST
सार

सैफ अली खान ने एक बातचीत के दौरान साझा किया कि उनके बेटे इब्राहिम करियर से जुड़ी कोई सलाह उनसे नहीं लेते। अभिनेता ने यह भी बताया कि उनकी बेटी सारा अली खान उनसे हर मुद्दे पर सलाह-मशवरा करती हैं।

 

विज्ञापन
Saif Ali Khan reveals his son ibrahim ali khan cant take any career advice from him
सैफ अली खान, इब्राहिम खान और सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने हाल ही में अपने बेटे इब्राहिम को लेकर खुलासा किया। सैफ के बेटे अपने पिता और बहन सारा अली खान के नक्शेकदम पर चलते हुए बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में हैं। अभिनेता ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एपिसोड खुलासा किया कि जहां सारा अली खान अक्सर उनसे मार्गदर्शन मांगती रहती हैं, वहीं, इब्राहिम ने अभी तक अपने करियर के बारे में उनसे सलाह नहीं ली है।
विज्ञापन


इब्राहिम करियर से जुड़ी नहीं मांगते सलाह
अभिनेता अपनी फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के सह-कलाकार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ शो में शामिल हुए। इस दौरान कपिल शर्मा से बातचीत में सैफ ने बताया कि सारा अक्सर उनसे सुझाव और फीडबैक मांगती रहती हैं, लेकिन इब्राहिम ने अभी तक निर्णय लेने में अपनी स्वतंत्रता बनाए रखी है। उन्हें उम्मीद है कि वह किसी दिन इब्राहिम के साथ बैठकर इसी तरह की बातचीत करेंगे।  हालांकि, वह यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि इब्राहिम फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर को कैसे आगे बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

Devara Day 2 Collection: दूसरे दिन 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'देवरा', लेकिन कलेक्शन में आई गिरावट
विज्ञापन
विज्ञापन


इब्राहिम को लेकर कही ये बात
इस बातचीत के दौरान जब कपिल शर्मा ने आमिर खान के साथ हुई बातचीत को याद किया और बताया कि उनके बच्चे उनसे कोई पेशेवर सलाह नहीं मांगते हैं। उन्होंने सैफ से पूछा कि क्या उनके साथ भी ऐसा ही हुआ? इस पर सैफ ने मजाक में कहा,  ‘मुझे लगता है कि इब्राहिम को आमिर की बात माननी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘इब्राहिम ने अभी-अभी शुरुआत की है और उनकी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इसलिए, वह ज्यादा कुछ नहीं पूछते।’

इब्राहिम के साथ भी बातचीत करेंगे सैफ
वहीं, सैफ ने अपनी बेटी सारा अली खान के बारे में बात करते हुए कहा, लेकिन मेरी बेटी सारा और मैं बहुत बात करते हैं। वह यह और वह कैसे करना है, इस बारे में मेरी सलाह लेती है। कभी-कभी वह मेरे पास सीन लेकर आती है और मुझे उसके साथ पढ़ने और मुझसे कुछ विचार पूछने के लिए कहती है।’ अभिनेता ने आगे कहा, ‘लेकिन मुझे लगता है कि मैं इब्राहिम के साथ भी ऐसी ही बातचीत करूंगा।’
Stree 2 Box Office Collection Day 45: चलती ही जा रही 'स्त्री 2' की गाड़ी, 45वें दिन का जानें हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed