फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif ali khan sister soha ali khan gives health update on saif ali khan stabbing case

Saif Stabbing Case: बहन सोहा अली खान ने दी अपडेट, हमले के बाद जानें अब कैसी है सैफ अली खान की तबीयत

Fri, 04 Apr 2025 10:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 04 Apr 2025 10:45 PM IST
सार

Soha Ali Khan on Saif Stabbing Case: इसी साल जनवरी में सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया था। अब इस मामले पर सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि सैफ की हालत अब कैसी है।

विज्ञापन
Saif ali khan sister soha ali khan gives health update on saif ali khan stabbing case
सोहा अली खान - फोटो : फोटो- पीटीआई

विस्तार

इसी साल जनवरी में अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में ही चाकू से हमला हुआ था। हमले में सैफ अली खान जख्मी हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस मामले पर सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने अपडेट दिया है। उन्होंने सैफ अली खान की सेहत के बारे में भी बताया है कि अब अभिनेता की हालत कैसी है। 
विज्ञापन

 

सोहा अली खान ने सैफ अली खान के साथ हुए हादसे के बारे में कहा "हां इस हादसे से हम सब लोग बहुत परेशान हो गए थे। उन्होंने पूरे मामले के बारे अच्छे से बताया। अब वह (सैफ अली खान) पूरी तरह से ठीक हैं। खुदा का शुक्र है कि वह अब ठीक हैं। वह अब काम भी कर रहे हैं।"
यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: इन स्टार्स को सलमान खान ने अपनी फिल्म में दिया मौका, लेकिन फिर भी नहीं खुली उनकी किस्मत

सैफ पर हमले के आरोपी ने मांगी थी जमानत
सैफ अली खान पर हमले मामले में मुल्जिम शरीफुल इस्लाम शहजाद ने पिछले हफ्ते मुंबई सत्र न्यायालय में जमानत की अर्जी दायर की थी। शरीफुल ने अपने वकील के जरिए दावा किया कि उसने कोई अपराध नहीं किया और उसके खिलाफ दर्ज मामला झूठा है। पुलिस ने उसे 19 जनवरी को ठाणे से गिरफ्तार किया था। 

सैफ अली खान पर हेक्सा ब्लेड से हमला
इस केस में पुलिस ने जानकारी दी थी कि शरीफुल ने 16 जनवरी की सुबह सैफ के 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में घुसकर उन पर छह बार चाकू से हमला किया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। शरीफुल चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुसा था। इस दौरान उसने अभिनेता और उनकी स्टाफ मेंबर गीता पर लकड़ी के हथियार और हेक्सा ब्लेड से हमला किया। हमले के बाद सैफ को पांच दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा। इसके बाद 21 जनवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। पुलिस ने मुल्जिम शरीफुल को 19 जनवरी को ठाणे से गिरफ्तार किया था। 
यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: इन स्टार्स को सलमान खान ने अपनी फिल्म में दिया मौका, लेकिन फिर भी नहीं खुली उनकी किस्मत
 

सैफ अली खान के काम की बात
सैफ अली खान के काम की बात करें तो वह जल्द ही 'ज्वेल थीफ' नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ जयदीप अहलावत भी दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल ने किया है। वहीं, उनके पास रेस 4 भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed