'जन्मदिन मुबारक मेरे मोमो; आपको बहुत शुक्रिया कहना है'; अनीत पड्डा ने मोहित सूरी के लिए लिखा दिल छूने वाला नोट
Aneet Padda Post For Mohit Suri: चर्चित निर्देशक मोहित सूरी आज 11 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अनीत पड्डा ने उन्हें खास पोस्ट साझा कर बधाई दी है।
विस्तार
बीते वर्ष आई फिल्म 'सैयारा' में अनीत पड्डा ने लीड रोल अदा किया। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया। आज 11 अप्रैल को उनका बर्थडे है। इस मौके पर अनीत पड्डा ने मोहित सूरी के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने निर्देशक का शुक्रिया अदा किया है और उनकी तुलना अल्केमिस्ट से की है।
अनीत पड्डा ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट
अनीत पड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे और मोहित सूरी नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है, 'आप कुछ-कुछ एक अल्केमिस्ट की तरह हैं, जो ऐसी चीजें पकड़ लेते हैं, जो ज्यादातर लोग मिस कर देते हैं। खामोश दर्द, आंखों में छिपा प्यार और उसे ऐसी चीज में बदल देते हो, जिसे हम सब महसूस कर सकें। और, किसी तरह यह आपका नहीं रहता, यह हमारा हो जाता है'।
'जैसे हो वैसे बने रहने के लिए शुक्रिया'
अनीत ने आगे लिखा है, 'मुझे आपका बहुत शुक्रिया अदा करना है। आपने मुझे अपने दिल की बात खुलकर महसूस करने और उसके साथ आगे बढ़ने की हिम्मत करना सिखाया है। मुझे जीने का एक बहुत सुंदर तरीका दिखाया है। मैं जितने लोगों को जानती हूं, उनमें आपके अंदर सबसे ज्यादा इंसानियत है। आप मोहित सूरी हो। हैप्पी बर्थडे मेरे मोमो, आप जब भी कुछ बनाते हो, वह आपका मकसद आपको खोज लेता है। आप जो करते हो, उसके लिए शुक्रिया। आप जैसे हो, वैसे रहने के लिए शुक्रिया। लव यू, हमेशा और हमेशा के लिए।
'सैयारा' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'सैयारा' में अनीत पड्डा के साथ अहान पांडे नजर आए। अहान ने इस फिल्म के जरिए डेब्यू किया है। यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई। 'सैयारा' लव स्टोरी मूवी है। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 329.73 करोड़ रुपये है।