फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   salman khan joins joy forum 2025 with shah rukh aamir khan and mr beast riyadh event goes viral

इस खास वजह के लिए एक साथ आए शाहरुख-आमिर और सलमान, 'मिस्टर बीस्ट' के साथ तस्वीर हुई वायरल

Fri, 17 Oct 2025 12:06 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 17 Oct 2025 12:06 PM IST
सार

Mr Beast With Salman, Shahrukh & Aamir: इंडस्ट्री के तीनों खान एक साथ एक नई तस्वीर में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ 'मिस्टर बीस्ट' भी दिखाई दे रहे हैं। आखिर किस वजह से तीनों खान एक साथ आए हैं, चलिए आपको बताते हैं। 

विज्ञापन
salman khan joins joy forum 2025 with shah rukh aamir khan and mr beast riyadh event goes viral
सलमान, शाहरुख, आमिर और मिस्टर बीस्ट - फोटो : एक्स

विस्तार

यूट्यूबर मिस्ट बीस्ट यानी जिम्मी डोनाल्डसन ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीर से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। दरअसल मिस्टर बीस्ट ने बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार खान शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है और अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। यह तस्वीर सऊदी अरब के रियाद में हुए एक इवेंट से आई है। मिस्टर बीस्ट ने यह तस्वीर बीती 16 अक्टूबर को रात को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में मिस्टर बीस्ट को तीनों खान के साथ हैप्पी मोमेंट शेयर करते देखा जा रहा है। आखिर किस खास वजह के लिए तीनों खान्स एक साथ आए हैं, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन


MrBeast Shares Photo With SRK Salman Khan and Aamir Khan
विज्ञापन

 

एक ही तस्वीर में आए नजर 
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर में शाहरुख खान ऑल ब्लैक सूट-बूट पहने हुए नजर आ रहे हैं। 'मिस्टर बीस्ट' का भी डैपर लुक दिख रहा है। वहीं सलमान खान ब्लू सूट में अच्छे दिख रहे हैं जबकि आमिर खान ने इंडो-वेस्ट पहना हुआ है। इस तस्वीर के कैप्शन में मिस्टर बीस्ट ने लिखा है- 'हे इंडिया, क्या हम सभी साथ में मिलकर कुछ करना चाहिए?'

इस वजह से साथ आए नजर
दरअसल कुछ दिन पहले सऊदी अरब के रियाद में इंटरनेशनल मंच पर जॉय फोरम का आयोजन हुआ है जिसमें कई मशहूर हस्तियां पहुंचीं। इसी इवेंट में बॉलीवुड की ओर से आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख भी गए थे। ये तस्वीर वहीं की बताई जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: पवन सिंह ने पत्नी ज्योति संग हुए विवाद पर ली चुटकी, 'राइज एंड फॉल' के फिनाले में मचाया गर्दा

फोटो पर फैंस ने दिया रिएक्शन 
तस्वीर वायरल होते ही एक्स और इंस्टाग्राम पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, 'अंबानी के बाद अब मिस्टर बीस्ट ने कर दिखाया- तीनों खान को एक फ्रेम में लाना कोई आसान बात नहीं।' दूसरे ने मजाक में कहा, 'मिस्टर बीस्ट का अगला कोलैब शायद बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ही हो।' 





जॉय फोरम बना ग्लोबल स्टार्स का संगम
इस साल का जॉय फोरम इवेंट सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुआ, जिसका आयोजन जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी (GEA) के चेयरमैन महामहिम तुर्की अललशिख के नेतृत्व में किया गया। इस इवेंट में हॉलीवुड और खेल जगत के कई बड़े नाम भी शामिल हुए, जिनमें डाना व्हाइट, शैक्विल ओ’नील, टेरी क्रूज, ली जंग-जे और गैरी वेनरचुक जैसे ग्लोबल चेहरे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed