सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjay Dutt Birthday When He Had To Feel Embarrassed In Front Of Lata Mangeshkar Know His Life Story

Sanjay Dutt: जब लता मंगेशकर के सामने संजय दत्त को होना पड़ा था शर्मिंदा, मां की ये इच्छा रह गई अधूरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 29 Jul 2025 07:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Sanjay Dutt Birthday: अपने चार दशक लंबे करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर इंडस्ट्री में अपनी अलग इमेज बनाने वाले अभिनेता संजय दत्त आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जानिए उनसे जुड़े किस्से।

Sanjay Dutt Birthday When He Had To Feel Embarrassed In Front Of Lata Mangeshkar Know His Life Story
संजय दत्त और नरगिस दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

“वीटी स्टेशन पर ‘पीके’ की शूटिंग चल रही थी। अगले दिन उनको जेल जाना था पर उसके बावजूद भी वो अपने आप को मेंटली स्ट्रॉन्ग रखकर शूट कर रहे थे और मुस्कुरा भी रहे थे। शूटिंग के बाद जब वो सबसे मिले, तो उनकी आंखें नम थीं।”

Trending Videos

ये किस्सा है बॉलीवुड के ‘खलनायक’ संजय दत्त का है। जिसे उनके दोस्त राशिद हकीम ने एक बार साझा किया था। संजय दत्त एक ऐसे स्टारकिड हैं, जिनकी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। यही कारण है कि उनकी जिंदगी पर भी फिल्म बन चुकी है। अपने चार दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में संजय दत्त ने लगभग 160 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ा और पंजाबी भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। अपने करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल जिंदगी और विवादों को लेकर चर्चा में रहने वाले संजय दत्त आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं संजय दत्त के बारे में और उनसे जुड़े कुछ किस्से।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sanjay Dutt Birthday When He Had To Feel Embarrassed In Front Of Lata Mangeshkar Know His Life Story
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay

ऐसे पड़ा संजय नाम
29 जुलाई 1959 को एक फिल्मी घराने सुनील दत्त और नरगिस के घर में जन्मे संजय दत्त की जिंदगी काफी उतार चढ़ाव भरी रही। संजय का नाम उर्दू भाषा की फिल्मी मैगजीन ‘शमा’ के जरिए क्राउडसोर्सिंग द्वारा चुना गया था। संजय दत्त ने नशे की लत से लेकर अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन और जेल जाने तक का दर्द सहा है। यही कारण है कि संजय दत्त की इंडस्ट्री में छवि एक रियल लाइफ ‘खलनायक’ के तौर पर भी होती है। हालांकि, उनको जानने वालों का ऐसा मानना है कि वो काफी नर्म दिल इंसान हैं।

स्कूल बैंड में ड्रम बजाते थे संजू
संजय दत्त को बचपन से ही म्यूजिक से काफी लगाव था। वह स्कूल की बैंड में सबसे पीछे ड्रम बजाते हुए चलते थे। एक बार संजय की बहन प्रिया दत्त ने बताया था कि संजय को एक ही तरह का ड्रम बजाना आता था। संजय के इस म्यूजिक इंटरेस्ट से जुड़ा एक किस्सा काफी मशहूर है, जिसके चलते संजय दत्त को शर्मिंदा होना पड़ा था।

Sanjay Dutt Birthday When He Had To Feel Embarrassed In Front Of Lata Mangeshkar Know His Life Story
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay

जब संजय दत्त को लता जी के सामने होना पड़ा शर्मिंदा
एक बार 1971 में भारत और पाकिस्तान के युद्ध के बाद कलाकारों के एक समूह को बांग्लादेश जाकर वहां के सैनिकों और आम जनता के लिए शो करना था। उस ग्रुप का हिस्सा सुनील दत्त भी थे। जब संजय को इस बात का पता चला तो वो भी पिता सुनील दत्त से बांग्लादेश जाने की जिद करने लगे। 12-13 साल के संजय को पिता ने यह कहकर मना किया कि वहां वही कलाकार जा रहे हैं, जो गा-बजा सकते हैं।
इस पर संजय ने तुरंत ही कहा कि वो बोंगो बजाएंगे। बेटे की जिद के आगे पिता को झुकना पड़ा और संजय बांग्लादेश पहुंच गए। शो के वक्त मंच पर लता मंगेशकर जैसी दिग्गज परफॉर्मेंस दे रही थी। इसी दौरान संजू ने अचानक बोंगो बजाना शुरू कर दिया। उनकी लय भी सही नहीं थी। लता जी के गाने के दौरान अचानक बिना लय के बोंगो बजने पर जब लता जी ने पीछे मुड़कर देखा तो उन्हें संजय दत्त खड़े दिखाई दिए। 12-12 साल के लड़के को देखकर उन्होंने तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उस पल संजय दत्त को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। 

पठान की ड्रेस में फैंसी ड्रेस में पहुंचे संजय
एक बार संजय दत्त ने मानेक जी कूपर स्कूल में हुए फैंसी ड्रेस कॉम्पटिशिन में हिस्सा लिया था। इस दौरान वो पठान के लुक में कुर्ता-पायजामा पहनकर स्टेज पर पहुंचे थे। संजय ने उस दौरान आई फिल्म ‘काबुलीवाला’ के लुक को कॉपी किया था। 

Sanjay Dutt Birthday When He Had To Feel Embarrassed In Front Of Lata Mangeshkar Know His Life Story
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

जब दिलीप कुमार ने संजय दत्त को लगाई फटकार
संजय दत्त को जवानी में ही ड्रग्स और नशे की लत लग गई थी। इसका असर उनके करियर पर भी पड़ा। संजय के बारे में एक किस्सा बताया जाता है। जब साल 1982 में आई फिल्म ‘विधाता’ में संजय दत्त के साथ फिल्म में दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार भी थे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दिलीप कुमार को ये एहसास हुआ कि संजय दत्त को ड्रग्स की लत इस कदर लग चुकी है कि इसका असर उनके काम पर भी पड़ रहा है। तब दिलीप कुमार ने संजय दत्त को डांटा था। हालांकि, बाद में उन्होंने संजय को प्यार से भी समझाया था।

चाइल्ड कव्वाली सिंगर के तौर पर शुरू किया करियर
संजय दत्त ने अपने करियर में एक्टिंग की शुरुआत काफी कम उम्र में ही कर दी थी। वो 1971 में आई अपने पिता सुनील दत्त की फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ में एक कव्वाली गायक के किरदार में नजर आए थे। यह एक बच्चे की ही भूमिका थी।

Sanjay Dutt Birthday When He Had To Feel Embarrassed In Front Of Lata Mangeshkar Know His Life Story
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

1981 में बतौर अभिनेता की शुरुआत
बतौर अभिनेता संजय दत्त ने अपने करियर की शुरुआत 1981 में आई फिल्म ‘रॉकी’ से की थी। इस फिल्म को उनके पिता सुनील दत्त ने ही डायरेक्ट किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद संजय दत्त ने अपने करियर में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने एक लवर बॉय से लेकर एक्शन हीरो और कॉमेडी किरदारों तक को बखूबी निभाया।

पहली फिल्म के प्रीमियर से पहले हो गई थी मां नरगिस की मौत
संजय दत्त की मां नरगिस की इच्छा थी उनको फिल्मों में हीरो के तौर पर देखना। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। नरगिस दत्त की मौत 1981 में संजू की पहली फिल्म ‘रॉकी’ के प्रीमियर से कुछ समय पहले ही हो गई थी।

Sanjay Dutt Birthday When He Had To Feel Embarrassed In Front Of Lata Mangeshkar Know His Life Story
संजय दत्त - फोटो : एक्स

जब बम धमाकों में जुड़ा संजय का नाम
1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों के मामले में संजय दत्त का नाम आया था। उस वक्त उन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने अपने घर पर हथियार रखे थे, जो उन धमाकों में इस्तेमाल हो सकते थे। हालांकि, संजय ने हमेशा कहा कि वह ऐसा नहीं करना चाहते थे और केवल अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हथियार रखे थे। इस मामले की वजह से उन्हें कई साल जेल में बिताने पड़े और 2016 में जेल से रिहा हुए।

कीं तीन शादियां
संजय दत्त ने तीन बार शादी की है। उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा थीं, जिनसे उन्होंने 1987 में शादी की थी। ऋचा का 1996 में ब्रेन ट्यूमर से निधन हो गया था। इसके बाद, संजय ने 1998 में रिया पिल्लई से शादी की, जिनसे 2008 में तलाक हो गया। संजय की तीसरी और वर्तमान पत्नी मान्यता दत्त हैं, जिनसे उन्होंने 2008 में शादी की। इसके अलावा उनकी छवि एक प्ले बॉय की रही है। जिसका जिक्र उन्होंने अपनी किताब और अपनी फिल्म में भी किया है।

एक महिला फैन ने 72 करोड़ की अपनी संपत्ति संजय दत्त के नाम कर दी थी
संजय दत्त के बारे में एक किस्सा ये भी काफी फेमस है, जब उनकी 62 साल की एक फैन ने उनके नाम पर अपनी 72 करोड़ की प्रॉपर्टी कर दी थी। साल 2018 में संजय दत्त की फैन निशा पाटिल ने अपनी पूरी प्रॉपर्टी, जिसकी कीमत लगभग 72 करोड़ रुपये थी वह अभिनेता के नाम कर दी। निशा मुंबई की रहने वाली एक 62 साल की हाउसवाइफ थीं। ऐसा कहा जाता है कि वह एक लाइलाज बीमारी से पीड़ित थीं और उन्होंने अपनी डेथ से पहले अपने बैंक को यह सूचित किया था कि उनके निधन के बाद उनकी सारी संपत्ति संजय दत्त को सौंप दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed