Sanjay Dutt: सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर पिता को याद कर भावुक हुए संजय दत्त, बोले- 'हर दिन आपकी याद आती है'
Sunil Dutt Death Anniversary: आज रविवार के दिन दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त की 20वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस मौके पर संजय दत्त अपने पिता को याद कर हुए भावुक और बोले आपकी याद आती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजय दत्त सिनेमाई दुनिया के दिग्गज अभिनेता और राजनेता रहे सुनील दत्त के बेटे हैं। अक्सर अभिनेता संजय दत्त सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता को याद करते रहते हैं। आज उनकी 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संजय दत्त ने कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कर उनके द्वारा सिखाई गई बातों का जिक्र किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
संजय दत्त ने शेयर की यादगार तस्वीरें
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता सुनील दत्त को याद करते हुए कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं हैं। साझा की गई पहली तस्वीर में वह अपने पिता के पास बैठकर मुस्कुरा रहे हैं, जो उनके बचपन की तस्वीर है। दूसरी तस्वीर उनकी हिट फिल्म 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.' की यादगार झलक है, जिसमें दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त पगड़ी पहने एक अलग ही लुक में दिख रहे हैं। वहीं, अन्य दो तस्वीर में सुनील दत्त की युवा दौर की फोटो हैं।
पापा आपकी याद आती है
अभिनेता संजय दत्त ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए, उसमें भावुक कैप्शन भी दिया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘आपने न केवल मेरा पालन-पोषण किया, बल्कि आपने मुझे सिखाया कि जब जिंदगी कठिन हो जाए तो कैसे डटकर खड़ा रहना है, मैं आपसे प्यार करता हूं पापा और आपको हर दिन याद करता हूं।’
यह खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: आलिया भट्ट संग Cannes से उर्वशी ने साझा की सेल्फी, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
संजय दत्त की बहन ने किया भावुक पोस्ट
अभिनेता संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने भी अपने पिता के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साझा की गई एक तस्वीर में प्रिया को दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त अपने सिर पर बैठाए घुमा रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रिया ने कैप्शन में लिखा कि उन्हें अपने पिता से यह सीखने को मिला कि आपके कर्म से ही आप पहचाने जाते हैं, ना कि पैसे से। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्हें पिता की बहुत याद आती है।
संजय दत्त का वर्कफ्रंट
संजय दत्त को हाल ही में 'द भूतनी' फिल्म में देखा गया था। सिद्धार्थ कुमार सचदेव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा मौनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह मुख्य भूमिका में थे।

कमेंट
कमेंट X