{"_id":"665af085b481ca92410e6485","slug":"sanjay-dutt-pen-down-a-emotional-note-on-birth-anniversary-of-her-mother-nargis-dutt-shared-old-photos-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Dutt: संजय दत्त ने मां नरगिस के लिए लिखा भावनात्मक नोट, प्रशंसकों के छलके आंसू","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sanjay Dutt: संजय दत्त ने मां नरगिस के लिए लिखा भावनात्मक नोट, प्रशंसकों के छलके आंसू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 01 Jun 2024 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार
दिग्गज अभिनेता संजय दत्त ने अपनी मां नरगिस दत्त के जन्मदिन पर बेहद भावुक करने वाला पोस्ट साझा किया है। अभिनेता ने पोस्ट में लिखा कि वह अपनी मां को बहुत याद करते हैं और चाहते हैं कि काश वह उनके पास होती।
संजय दत्त और नरगिस दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
संजय दत्त अपने माता-पिता को याद करने और उनकी यादों को सोशल मीडिया पर साझा करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इससे पता चलता है कि वह अपने माता-पिता को कितना प्रेम करते है। हर खास मौके पर वह कुछ यादें साझा करते हैं और बताते हैं कि उन्हें अपने मां-बाप की कितनी याद आती है। आज अपनी मां नरगिस दत्त के जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए भावुक करने वाला नोट लिखा।
अपनी मां को याद करते हैं संजू बाबा
संजय दत्त ने अपनी और नरगिस दत्त की दो पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए एक नोट लिखा। पहली तस्वीर में संजय अपनी मां के साथ खड़े हैं। दोनों ही लोग मुस्कुरा रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सिर्फ नरगिस दत्त हैं, उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान फैली हुई है। वह साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए संजय दत्त ने लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं मां, मैं आपको हर दिन याद करता हूं, हर मिनट, हर पल, काश आप मेरे साथ होती और वैसा जीवन जीती जैसा आप चाहती थीं। मैं आशा करता हूं कि मैंने आपको गौरवान्वित किया है, मैं आपसे प्यार करता हूं और आपको याद करता हूं मां।’
Bollywood: बॉलीवुड के बाद साउथ में अपना दमखम दिखाएंगे ये सितारे, लिस्ट में जान्हवी-दिशा समेत इनका नाम शामिल
पिता के लिए भी लिखा था भावनात्मक पोस्ट
कुछ दिनों पहले ही उनके पिता सुनील दत्त की पुण्यतिथि थी। अभिनेता संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में उनके पिता दिवंगत सुनील दत्त की युवावस्था की एक तस्वीर है। दूसरी तस्वीर में ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ का एक दृश्य है, जिसमें अभिनेता अपने पिता को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने पिता के लिए एक भावपूर्ण कैप्शन भी लिखा। संजय दत्त ने लिखा, ‘आपकी यादों और प्यार को संभालकर रखूंगा, पापा। आप मेरे जीवन में एक मार्गदर्शक की तरह हैं। आज और हर दिन आपकी याद आती है।’
संजय दत्त का वर्क फ्रंट
संजय दत्त के आगामी परियोजनाओं की बात करें तो वह जल्द ही तेलुगु में पुरी जगन्नाथ की आईस्मार्ट शंकर और पंजाबी में गिप्पी ग्रेवाल की शेरन दी कौम पंजाबी और विवेक चौहान की बाप में दिखाई देंगे।
आमिर शूट कर रहे थे और किरण राव लिख रही थी इस फिल्म की कहानी
Trending Videos

View this post on Instagram

कमेंट
कमेंट X