{"_id":"6631cfa42f350f8af5020b2d","slug":"shah-rukh-khan-virat-kohli-is-like-a-daamad-to-our-bollywood-fraternity-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ बनाया रिश्ता, बोले- वो दामाद हैं हमारे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ बनाया रिश्ता, बोले- वो दामाद हैं हमारे
Wed, 01 May 2024 10:44 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 01 May 2024 10:44 AM IST
सार
बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति और क्रिकेटर विराट कोहली से रिश्ता जोड़ लिया है। शाहरुख खान बोले- बॉलीवुड के दामाद हैं विराट कोहली।
विज्ञापन
शाहरुख खान-विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इनकी फिल्में भी रिलीज हुई हैं, जिसमें इनकी जोड़ी को खूब पसंद भी किया गया है। अनुष्का ने तो अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से की थी। शाहरुख खान ने अब विराट के संग एक नया रिश्ता जोड़ लिया है। शाहरुख ने अनुष्का के पति और क्रिकेटर विराट कोहली को 'बॉलीवुड का दामाद' बताया है।
बॉलीवुड के दामाद हैं विराट
शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ''मैंने उसके साथ बहुत वक्त बिताया है। वो मुझे बहुत पसंद हैं। मैं तो ये कहना चाहूंगा कि वो बॉलीवुड के दामाद हैं। मैं विराट और अनुष्का को काफी लंबे समय से जानता हूं। मैंने दोनों के साथ काफी कीमती समय बिताया है। मैं उन दोनों को तब से जानता हूं जब ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे और मैं उस समय अनुष्का के साथ फिल्म में काम कर रहा था। इस वजह से विराट और मैंने काफी वक्त एक साथ बिताया है और अब हम दोनों के बीच बातचीत काफी फ्रेंडली होने लगी है।'
विराट को पठान के गाने पर सिखाया डांस
शाहरुख खान ने आगे कहा कि 'मैंने विराट कोहली को 'पठान' के टाइटल ट्रैक गाने 'झूमे जो पठान' पर डांस भी सिखाया है। मैंने एक मैच के दौरान उन्हें रवींद्र जडेजा को डांस सिखाते हुए देखा है। मैंने दोनों को डांस करते हुए देखा, लेकिन दूसरे ही पल इन दोनों का इतना बुरा डांस देखकर मुझे बहुत बुरा भी लगा। इसलिए मैंने सोचा क्यों ना मैं ही विराट को डांस सिखा देता हूं, जिससे अगले वर्ल्ड कप या फिर किसी भी चैंपियनशिप में जब वो डांस करेंगा तो वो (विराट) मुझे डांस स्टेप्स सिखाने के लिए बुला लेंगे।' किंग ऑफ बॉलीवुड और किंग ऑफ क्रिकेट की अटूट दोस्ती को देखकर फैंस भी खुश हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान ने अनुष्का शर्मा के साथ कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। जिनमें 'रब ने बना दी जोड़ी', 'जब तक है जान', 'जब हैरी मेट सेजल', 'जीरो' के अलावा भी कई बॉलीवुड फिल्में शामिल हैं, जिनमें शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ने अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीता हैं। इसके अलावा किंग खान 2017 में अनुष्का और विराट की शादी में भी शामिल हुए थे। अनुष्का और शाहरुख की केमेस्ट्री जितनी फिल्मों में अच्छी नजर आती है, उतनी ही रीयल लाइफ में भी है।