फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shawn Mendes Wears Virat Kohli Jersey During Electrifying Lollapalooza Performance in Mumbai

Virat Kohli: विराट का जबरा फैन निकला ये अंतर्राष्ट्रीय सिंगर, कॉन्सर्ट के दौरान पहनी क्रिकेटर के नाम की जर्सी

Sun, 09 Mar 2025 12:06 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 09 Mar 2025 12:06 AM IST
सार

Virat Kohli: अंतर्राष्ट्रीय पॉप गायक शॉन मेंडेस ने हाल ही में विराट कोहली के नाम की जर्सी पहन मुंबई में प्रस्तुति दी। सोशल मीडिया पर उनके इस कदम की खूब सराहना की जा रही है।

विज्ञापन
Shawn Mendes Wears Virat Kohli Jersey During Electrifying Lollapalooza Performance in Mumbai
शॉन मेंडेस - फोटो : एक्स

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय पॉप गायक शॉन मेंडेस ने शनिवार (8 मार्च) को मुंबई में लोलापालूजा 2025 में भारत में अपने पहली प्रस्तुति से मंच पर धूम मचा दी। कनाडाई गायक को हिट सॉन्ग्स 'सिटिचेज' और 'सेनोरीटा' गाने के लिए जाना जाता है। अपनी प्रस्तुति के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसे  भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन

Sunita Ahuja: 'फैब्युलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' ने नजर आएंगी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा? जानें सच

विज्ञापन

वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

दरअसल, परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जर्सी पहनकर रखी थी। यह देखकर भारतीय फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर शॉन की विराट की जर्सी वाली परफॉर्मेंस के फोटो और वीडियो वायरल हो गए। सोशल मीडिया पर विराट के फैंस उनके इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं। यह परफॉर्मेंस लोलापालूजा के वैश्विक संगीत महोत्सव का हिस्सा था, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय और भारतीय कलाकारों ने भी अपने हुनर का जादू चलाया। शॉन ने अपने हिट गानों के साथ एक शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें उनकी जबर्दस्त गायकी और ऊर्जा का शानदार मेल देखने को मिला।

मुंबई के सड़कों पर भी दी प्रस्तुति

इससे पहले शॉन मेंडेस को मुंबई की सड़कों पर भी देखा गया, जहां उन्होंने अपने फैंस के लिए एक परफॉर्मेंस दी। 7 मार्च को मुंबई पहुंचे इस अंतर्राष्ट्रीय पॉप स्टार ने कोलाबा कॉजवे में अपने फैंस से बातचीत की और उसके बाद उन्होंने अपनी हिट सॉन्ग 'सेनोरीटा' गाया।
Crazxy Collection Day 9: 'क्रेजी' को मिला वीकएंड का फायदा, नौवें दिन रफ्तार में दौड़ी सोहम शाह की फिल्म की गाड़ी

विज्ञापन

म्यूजिक फेस्टिवल में कई दिग्गज आएंगे नजर

इसके अलावा शॉन ने शनिवार (8 मार्च) को मुंबई स्थित म्यूजिक इंस्टीट्यूशन 'द साउंड स्पेस' के छात्रों के लिए एक निजी कंसर्ट भी आयोजित किया।लोलापालूजा मुंबई में इस बार तीसरी बार आयोजित किया गया है। शॉन के साथ इस म्यूजिक फेस्टिवल में कई और अंतर्राष्ट्रीय नाम भी परफॉर्म करेंगे, जिनमें ग्रीन डे, हनुमानकाइंड, तलविंदर, रफ़्तार, लुइस टॉमलिंसन, ग्लास एनिमल्स, लिसा मिश्रा और अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed