फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bastian Bandra: अंदर से शाही और आलीशान है शिल्पा शेट्टी का 'बास्टियन बांद्रा' रेस्तरां, अब होने जा रहा बंद

Wed, 03 Sep 2025 04:08 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 03 Sep 2025 04:08 PM IST
सार

Bastian Bandra To Shut Down: शिल्पा शेट्टी का रेस्तरां 'बास्टियन बांद्रा' अब बंद होने जा रहा है। गुरुवार को रेस्तरां अपनी आखिरी डिश सर्व करेगा। इस लग्जरी और आलिशान रेस्तरां के बारे में जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें।

विज्ञापन
shilpa shetty bastian bandra lavish restaurant closure in mumbai
बास्टियन बांद्रा - फोटो : एक्स
मुंबई का नाम आते ही जहां एक ओर बॉलीवुड की चमक-दमक सामने आती है, वहीं दूसरी ओर यहां की नाइटलाइफ और डाइनिंग कल्चर भी दुनिया भर में मशहूर है। इन्हीं में से एक नाम है 'बास्टियन बांद्रा', जो पिछले कई वर्षों से सेलेब्रिटी और फूड लवर्स की पहली पसंद बना हुआ था। शिल्पा शेट्टी के स्वामित्व वाला यह रेस्टोरेंट अब बंद होने जा रहा है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया है, हालांकि शिल्पा के पोस्ट से रेस्तरां को एक नए स्टाइल में फिर से लॉन्च करने का भी हिंट मिला है।


shilpa shetty bastian bandra lavish restaurant closure in mumbai
बास्टियन बांद्रा - फोटो : एक्स
बास्टियन बांद्रा की शुरुआत
आलिया हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना 2010 में रणजीत बिंद्रा, किनल जानी और टीना रणजीत बिंद्रा ने की थी, जिन्होंने सबसे पहले बास्टियन रेस्टोरेंट चेन की शुरुआत की। साल 2016 में उन्होंने बास्टियन बांद्रा खोला। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ 2019 में पार्टनरशिप करने के बाद, उन्होंने 2020 में वर्ली में इसकी नई ब्रांच शुरू किया।

यह रेस्तरां सिर्फ खाना परोसने की जगह नहीं था, बल्कि लग्जरी और क्लास के लिए जाना जाता था। बास्टियन की नींव उस दौर में रखी गई थी जब मुंबई में इंटरनेशनल फूड और पैन-एशियन डाइनिंग कल्चर तेजी से पॉपुलर हो रहा था।
shilpa shetty bastian bandra lavish restaurant closure in mumbai
बास्टियन बांद्रा - फोटो : एक्स
बांद्रा के पॉश इलाके में खुला यह रेस्टोरेंट शुरुआत से ही अपने शानदार इंटीरियर, क्यूरेटेड मेन्यू और अनोखे माहौल की वजह से चर्चा में रहा। बड़े-बड़े झूमर, यूरोपीय अंदाज का डेकोर और आधुनिक लेकिन आरामदायक माहौल ने इसे बाकी रेस्टोरेंट्स से अलग पहचान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetty bastian bandra lavish restaurant closure in mumbai
बास्टियन बांद्रा - फोटो : एक्स
यहां हर टेबल, हर कोना इस तरह डिजाइन किया गया था कि ग्राहक खुद को किसी हाई-एंड इंटरनेशनल डाइनिंग स्पॉट पर महसूस करें।
विज्ञापन
shilpa shetty bastian bandra lavish restaurant closure in mumbai
बास्टियन बांद्रा - फोटो : एक्स
रेस्तरां में आते हैं बड़े-बड़े सेलिब्रिटी
इस रेस्तरां में कई बार बड़े-बड़े सेलेब्स को देखा जाता है। करीना कपूर, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी और सारा अली खान जैसे सितारों को यहां बार-बार देखा गया। यही कारण था कि यह जगह सेलेब्रिटी स्पॉटिंग स्पॉट के तौर पर मशहूर है।

क्यों बंद हो रहा बास्टियन बांद्रा?
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश साझा कर बताया कि यह जगह अब इतिहास बनने जा रही है। आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन खबरों के मुताबिक शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा पर दर्ज धोखाधड़ी केस के चलते यह कदम उठाया गया हो सकता है। हालांकि, शिल्पा ने इसे सिर्फ एक युग का अंत बताया और फैंस से वादा किया कि 'बास्टियन- एट द टॉप' में यह विरासत आगे भी जारी रहेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed