60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में शिल्पा को HC से झटका, एक्ट्रेस बोलीं- राज कुंद्रा की कंपनी से कोई संबंध नहीं
Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में बॉम्बे HC ने एक्ट्रेस को राहत देने से इनकार कर दिया है। साथ ही अभिनेत्री ने अदालत में कहा कि उनका राज कुंद्रा की कंपनी से कोई संबंध नहीं है। जानिए पूरी खबर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को उनके पति राज कुंद्रा की कंपनी से जुड़े 60 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में एक बार फिर राहत देने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान, अभिनेत्री ने अदालत से कहा कि उनका इस कंपनी से कोई संबंध नहीं है। साथ ही उन्होंने अपने खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस रद्द करने की मांग की। जानिए पूरी खबर।
बॉम्बे HC ने नहीं मिली शिल्पा को राहत
आज मंगलवार को सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से 16 अक्तूबर तक लिखित में जवाब दाखिल करने को कहा है। अदालत ने कहा कि अगर वह कंपनी से कोई संबंध नहीं होने का दावा करती हैं, तो राज कुंद्रा को इसकी पुष्टि करते हुए हलफनामा दाखिल करना चाहिए। आपको बताते चलें कि अदालत ने पहले एक्ट्रेस को 60 करोड़ रुपये जमा करने को भी कहा। हालांकि, शिल्पा ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उनके पति के व्यवसाय या लेन-देन में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें: रकुल का प्यार पाने के लिए माधवन को पटाने निकले अजय, 'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर रिलीज; लगेगा रॉम-कॉम का तड़का
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया था। लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर का कहना है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में 60.48 करोड़ रुपये लगाए थे। उनका इल्जाम है कि शिल्पा और राज ने इस पैसे को कंपनी में लगाने के बजाए खुद खर्च कर लिए।