{"_id":"67063d10af4075b88d0bc336","slug":"shilpa-shetty-raj-kundra-move-hc-against-ed-eviction-notice-for-their-house-farmhouse-in-money-laundering-case-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shilpa-Raj: शिल्पा-राज ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया उच्च न्यायालय का रुख, ईडी के नोटिस के खिलाफ उठाया कदम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shilpa-Raj: शिल्पा-राज ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया उच्च न्यायालय का रुख, ईडी के नोटिस के खिलाफ उठाया कदम
Wed, 09 Oct 2024 01:51 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Wed, 09 Oct 2024 01:51 PM IST
सार
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके घर और फार्महाउस को ईडी द्वारा बेदखल करने के नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया।
विज्ञापन
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उच्च न्यायालय का रुख किया है। दरअसल, इस मामले में ईडी ने उनके घर और फार्महाउस को खाली करने का नोटिस भेजा था और अब ईडी के इस नोटिस के खिलाफ शिल्पा और राज ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
कोर्ट ने दिया कार्रवाई नहीं करने का आदेश
पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें अपना घर और फार्महाउस खाली करने का नोटिस भेजा था, क्योंकि जांच एजेंसी ने मुंबई के जुहू इलाके में उनके आवासीय परिसर और पवना झील के पास स्थित फार्महाउस को कथित मामले के सिलसिले में अस्थायी रूप से जब्त कर लिया था। अब मामले की सुनवाई गुरुवार 10 अक्तूबर को होगी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को ईडी को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति, व्यवसायी राज कुंद्रा को भेजे गए बेदखली नोटिस के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया।
इतने करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
27 सितंबर को दंपत्ति को अपनी संपत्ति खाली करने का निर्देश देते हुए बेदखली नोटिस जारी किए गए थे। इस साल की शुरुआत में मुंबई जोनल ऑफिस ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया था।
विज्ञापन
कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
ईडी ने महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस द्वारा मेसर्स वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड, दिवंगत अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और कई एमएलएम एजेंटों के खिलाफ दर्ज कई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बिटकॉइन के रूप में 10 प्रतिशत प्रति माह रिटर्न के झूठे वादे के साथ भोले-भाले लोगों से बिटकॉइन के रूप में भारी मात्रा में धन (केवल 2017 में 6,600 करोड़ रुपये मूल्य) एकत्र किया था। ईडी की जांच से पता चला है कि राज कुंद्रा को यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फार्म स्थापित करने के लिए गेन बिटकॉइन पोंजी घोटाले के मास्टर माइंड और प्रमोटर अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन