फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Son of Sardaar 2: 'सन ऑफ सरदार 2' से पहले मृणाल ठाकुर की ये फिल्में भी देख लें, दमदार एक्टिंग से जीत चुकीं दिल

Fri, 01 Aug 2025 04:13 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 01 Aug 2025 04:13 PM IST
सार

Mrunal Thakur Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के लिए 1 अगस्त 2025 का दिन दोहरी खुशियां लेकर आया है। एक ओर उनकी नई फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई, वहीं दूसरी ओर आज मृणाल अपना 33वां जन्मदिन भी मना रही हैं।

विज्ञापन
son of sardaar 2 actress mrunal thakur best films birthday special jersey sita ramam gumraah
मृणाल ठाकुर - फोटो : एक्स
अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच आज मृणाल ठाकुर 33 साल की हो गई हैं। मृणाल ठाकुर ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। कुछ फिल्में ऐसी रहीं जिनमें उनके काम को काफी पसंद किया गया। चलिए ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं। 
son of sardaar 2 actress mrunal thakur best films birthday special jersey sita ramam gumraah
मृणाल ठाकुर - फोटो : एक्स
जर्सी
रिलीज डेट: 22 अप्रैल 2022
स्टारकास्ट: शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर, पंकज कपूर
कलेक्शन: 27.90 करोड़ (भारत)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

इस इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा में मृणाल ने शाहिद कपूर की पत्नी का किरदार निभाया था। उनकी भूमिका एक ऐसी पत्नी की थी जो अपने परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से संभालती है, लेकिन पति के फैसलों से परेशान भी रहती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन मृणाल के अभिनय को खूब सराहा गया था।
son of sardaar 2 actress mrunal thakur best films birthday special jersey sita ramam gumraah
मृणाल ठाकुर - फोटो : एक्स
सीता-रामम 
रिलीज डेट: 5 अगस्त 2022
स्टारकास्ट: दुलकर सलमान, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना
कलेक्शन: 91 करोड़ (वर्ल्डवाइड)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

ये एक खूबसूरत प्रेम कहानी थी जो 1960 के दशक के बैकडॉप में गढ़ी गई थी। मृणाल ने 'सीता महालक्ष्मी' की भूमिका निभाई, जो अपने प्रेम को पत्रों के जरिए जीवित रखती है। इस फिल्म के जरिए उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
son of sardaar 2 actress mrunal thakur best films birthday special jersey sita ramam gumraah
मृणाल - फोटो : एक्स
पीपा 
रिलीज डेट: 10 नवंबर 2023
स्टारकास्ट: ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर, सोनी राजदान
कलेक्शन: 19.2 करोड़ (भारत)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो 

1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित इस फिल्म में मृणाल ने ईशान खट्टर की बहन की भूमिका निभाई। उनका किरदार एक नर्स का था, जो युद्ध के बीच भी मानवता और साहस का परिचय देती है। फिल्म ने सीमित बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, लेकिन ओटीटी पर दर्शकों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन
son of sardaar 2 actress mrunal thakur best films birthday special jersey sita ramam gumraah
आंख मिचोली - फोटो : एक्स
आंख मिचोली 
रिलीज डेट: 27 अक्टूबर 2023
स्टारकास्ट: अभिमन्यु दसानी, मृणाल ठाकुर, परेश रावल, शरमन जोशी
कलेक्शन: ₹12 करोड़ (भारत)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनी लिव

ये एक हल्की-फुल्की पारिवारिक कॉमेडी फिल्म थी जिसमें मृणाल ने भोली-भाली लड़की का किरदार निभाया। फिल्म की कहानी शादी के रिश्तों में छिपे झूठ और सच्चाई को कॉमिक अंदाज में पेश करती है। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन मृणाल के प्रदर्शन की तारीफ हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed