सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sonakshi-Zaheer Wedding: दो दिनों तक चलेगा सोना-जहीर की शादी का जश्न, मेहमानों के लिए रखी गई है यह शर्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 13 Jun 2024 02:47 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: guests Are Not Allowed to wear red color outfits in ceremony
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

शत्रुघ्न सिन्हा के घर शहनाई बजने वाली है। बेटी सोनाक्षी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सोनाक्षी अपने कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं। 23 जून शादी का दिन तय किया गया है। शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। इसके अलावा कुछ और जानकारियां भी लीक हुई हैं। कहा जा रहा है कि शादी के कार्यक्रम में मेहमानों के लिए विशेष शर्त रखी गई है। आइए जानते हैं...

Trending Videos
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: guests Are Not Allowed to wear red color outfits in ceremony
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। कार्ड में दी गई जानकारी के मुताबिक ये शादी एक इंटीमेट वेडिंग होगी, जहां परिवार और कुछ खास दोस्त ही मौजूद होंगे। सोनाक्षी और जहीर लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने अफेयर को कभी कुबूल नहीं किया है। लेकिन, कई मौकों पर दोनों साथ देखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: guests Are Not Allowed to wear red color outfits in ceremony
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के कार्ड की जानकारी के मुताबिक मेहमानों को 23 की शाम 8 बजे कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल की शादी का जश्न दो दिनों तक चलने वाला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शादी कपल रजिस्टर्ड मैरिज करे और यह 23 जून की सुबह के समय हो और फिर शाम को पार्टी का आयोजन। लीक हुए शादी के कार्ड पर लिखा है कि मुंबई के रेस्तरां बास्टियन में शादी का इवेंट होगा। 
Thangalaan: 'थंगलान' से सामने आई अभिनेता विक्रम की नई झलक, फिल्म की रिलीज की तारीख से भी उठा पर्दा!

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: guests Are Not Allowed to wear red color outfits in ceremony
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी और जहीर अपने स्पेशल डे को खास बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। शादी में सादगी रखी जाएगी। आमंत्रित किए गए मेहमानों के सामने एक शर्त भी रखी गई है। उन्होंने शादी में शामिल होने वाले सभी महमानों के लिए ड्रेस कोड रखा है। लीक कार्ड पर लिखा है कि गेस्ट को फेस्टिव और फॉर्मल कपड़ों में आना है। इसी के साथ यह गुजारिश भी की गई है कि कोई भी मेहमान लाल रंग के कपड़े न पहने। 
Kartik Aaryan: 'प्यार का पंचनामा' के बाद भी आर्थिक तंगी से जूझे थे कार्तिक, बोले- बुरे दौर में भी ऑफर ठुकराए

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: guests Are Not Allowed to wear red color outfits in ceremony
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में सोनाक्षी खुद लाल लहंगा पहनने वाली हैं। शायद इसलिए उन्होंने मेहमानों से इस रंग के कपड़ों का परहेज करने को कहा है। सोनाक्षी और जहीर अपनी शादी को बिल्कुल सीक्रेट रखना चाहते हैं। इसलिए अभी शादी से जुड़ी और जानकारी सामने आना बाकी हैं।  
AMKDT: 'सौ दर्द दिए उसने, जो दर्द का मरहम था', अजय-तब्बू के अधूरे इश्क की मुकम्मल दास्तां बयां कर रहा ट्रेलर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed