फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sooraj Barjatya Revealed His First Impression With Salman Khan, Told How He Made Maine Pyar Kiya

Sooraj Barjatya: सूरज बड़जात्या को सलमान खान नहीं लगे थे हीरो टाइप, बताया कैसे बनाई उनके साथ पहली फिल्म

Sat, 22 Mar 2025 04:29 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 22 Mar 2025 04:29 PM IST
सार

Salman Khan: सलमान खान और राजश्री प्रोडक्शन का नाता काफी गहरा रहा है। सलमान को उनकी पहली सोलो हिट फिल्म भी राजश्री ने ही दी थी। अब सूरज बड़जात्या ने बताया कि सलमान को जब उन्होंने पहली बार देखा था, तो उनका रिएक्शन कैसा था।

विज्ञापन
Sooraj Barjatya Revealed His First Impression With Salman Khan, Told How He Made Maine Pyar Kiya
सूरज बड़जात्या ने जताई खुशी - फोटो : ANI

विस्तार

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को इंडस्ट्री में ‘प्रेम’ के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि उन्होंने कई फिल्मों में प्रेम नाम का किरदार निभाया है। सलमान पहली बार 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में प्रेम नाम के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था। अब एक हालिया बातचीत में सूरज बड़जात्या ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार सलमान खान को देखा था तो वो उनसे प्रभावित नहीं हुए थे। वो उन्हें किसी फिल्म के हीरो के लिए भी उचित नहीं मान रहे थे।

विज्ञापन

‘मैंने प्यार किया’ को मना करना चाहते थे सलमान
मिड डे के साथ हालिया बातचीत में निर्माता-निर्देशक सूरज बड़जात्या ने सलमान खान के शुरूआती दिनों का जिक्र करते हुए बताया कि पहले तो मैं ये समझ नहीं पा रहा था कि सलीम खान का बेटा हमारे साथ क्यों काम करेगा? उन्होंने बताया कि सलमान खान भी फिल्म को मना करने के विचार से ही आए थे, क्योंकि वो एक सीधे साधे इंसान की भूमिका नहीं निभाना चाहते थे। राजश्री की फिल्मों में अधिकांश हीरे ऐसे ही होते थे।

विज्ञापन

कैसा था सलमान को देखकर सूरज बड़जात्या का पहला रिएक्शन
सलमान को लेकर अपने पहले इम्प्रेशन को याद करते हुए सूरज बड़जात्या ने कहा, “वो बहुत ही छोटे कद के लड़के थे और बिल्कुल भी हीरो जैसे नहीं दिख रहे थे। लेकिन जब मैंने उनकी तस्वीरें देखीं तो वो कमाल लग रहे थे। ये कैमरे पर उनकी मौजूदगी की ताकत थी। फिल्म की नैरेशन के दौरान जब हम इंटरवल के प्वाइंट पर पहुंचे, तब हमने हाथ मिलाया और फिल्म करने का फैसला किया। लेकिन बाद में हमें एक गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Pooja Hegde: इंडस्ट्री में लैंगिक भेदभाव पर पूजा हेगड़े ने कही बड़ी बात, बताया किस बात पर लड़ना चाहती हैं

हाथ में गिटार पकड़ते ही बदल गए सलमान
सूरज बड़जात्या ने बताया, “सलमान बिल्कुल भी प्लान के मुताबिक नहीं चल पा रहे थे। पता नहीं यह मेरी गलती थी या उनकी, लेकिन उनकी आवाज में बिल्कुल भी दम नहीं था। फिर हम डांस सीक्वेंस की ओर बढ़े। हमने फराह खान को रिहर्सल के लिए बुलाया, लेकिन कुछ भी सही नहीं हो रहा था। सबकुछ गलत जा रहा था और सलमान बिल्कुल भी अच्छा डांस नहीं कर पा रहे थे। फिर जब मैंने उन्हें कुर्सी पर बैठाया और उनके हाथ में गिटार दिया, तो उन्होंने बस थोड़ा सा सिर हिलाया और मुझे पता चल गया। उनका स्टाइल, उनका चेहरा, उनका रोमांस सबकुछ सही था। लेकिन वो बात नहीं कर पा रहे थे। फिर हमें अगली बड़ी बाधा का सामना तब करना पड़ा जब हमें पता चला कि सलमान फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में सहायक भूमिका निभा चुके हैं।”

यह खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: मैच से पहले शाहरुख ने बढ़ाया केकेआर का हौसला, टीम से की मुलाकात

कैसे सलमान को मना नहीं कर पाए सूरज
सूरज ने आगे बताया, “छह महीने तक सलमान ने दूसरे लोगों को मेरे पास भेजा और कहा कि मैं उन्हें लॉन्च करूं। मैं खुद एक शूटिंग के दौरान उनसे मिलने गया था और यह कहने गया था कि मैं उनसे आगे बढ़ना चाहता हूं, लेकिन वहां भी कुछ लोग उनके साथ बैठे थे, जो ये चाहते थे कि मैं उन्हें फिल्म के लिए चुनूं। सलमान खान की इसी सच्चाई ने मुझे उन्हें फिल्म से मना करने से रोक दिया। इस व्यक्ति को 'नहीं' कैसे कहें। सलमान हमेशा सच्चे रहे हैं। वो आज भी मेरा समर्थन करते हैं और यहां तक पूछते हैं कि क्या मुझे उनकी अतिथि भूमिका की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed