फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   devara part 1 Ott release on 8 november on netflix see junior ntr janhvi kapoor saif ali khan action thriller

Devara Ott Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी देवरा पार्ट 1, नहीं देखी है अभी तक तो नोट कर लें तारीख

Tue, 05 Nov 2024 02:39 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 05 Nov 2024 02:39 PM IST
सार

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद देवरा पार्ट 1 अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। जानिए किस दिन ओटीटी पर देख सकेंगे जान्हवी कपूर, जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान की धमाकेदार एक्शन फिल्म।

विज्ञापन
devara part 1 Ott release on 8 november on netflix see junior ntr janhvi kapoor saif ali khan action thriller
देवरा पार्ट 1 - फोटो : एक्स - DevaraMovie

विस्तार

इस साल की सबसे चर्चित फिल्म देवरा पार्ट 1 सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म के जरिए जान्हवी कपूर ने अपना साउथ डेब्यू किया है। वहीं फिल्म में पहली बार जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिली। फिल्म में सैफ अली खान का रोल भी काफी दमदार है। जानिए किस दिन ओटीटी पर देख सकेंगे फिल्म।
विज्ञापन


इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म
देवरा के आधिकारिक एक्स हैंडल पर फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी सामने आई है। देवरा मूवीज के एक्स पेज पर जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का एक धांसू पोस्टर साझा किया है और साथ में लिखा, #DevaraOnNetflix देवरा नेटफ्लिक्स पर 8 नवंबर से देख सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


सिनेमाघरों में कब हुई थी रिलीज
जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' को 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसका हुई। फिल्म में जूनियर एनटीआर ने डबल रोल निभाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'देवरा' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है, वहीं दुनियाभर में यह 403.83 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही।

इन भाषाओं में उपलब्ध होगी फिल्म
'देवरा' का प्रीमियर 8 नवंबर, 2024 से नेटफ्लिक्स पर होगा। यह फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी, जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं वह अब इसे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आसान से घर बैठे देख सकते हैं। 'देवरा' की कहानी एनटीआर की है। वह फिल्म में विलेन बने सैफ अली खान के साथ मिलकर समुद्र के जरिए गैर कानूनी कामों को अंजाम देते हैं, लेकिन एक दिन देवरा का हृदय परिवर्तन हो जाता है और फिर कहानी में नया मोड़ आता है।
Sikandar On Location: सलमान की नई फिल्म ‘सिकंदर’ से उनके किरदार का नाम लीक? देखिए शूटिंग का दिलचस्प वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed