फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Siddique: मलयालम फिल्मों के मशहूर निर्देशक सिद्दीक को पड़ा दिल का दौरा, गंभीर हालत कराया गया अस्पताल में भर्ती

Mon, 07 Aug 2023 08:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 07 Aug 2023 08:13 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिद्दीकी निमोनिया और लीवर की बीमारी के कारण चिकित्सा देखभाल में थे। इन बीमारियों के चल रहे इलाज के दौरान फिल्ममेकर को दिल का दौरा पड़ा। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Famous Malayalam Director Siddique Suffers From heart attack as per Reports
सिद्दीक - फोटो : सोशल मीडिया

मलयालम फिल्ममेकर सिद्दीकी को दिल का दौरा पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हालत कथित तौर पर गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि निर्देशक को सात अगस्त को दोपहर तीन बजे के आसपास हार्ट अटैल आया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एशियानेट न्यूज के मुताबिक, फिल्म निर्माता फिलहाल कोच्चि अमृता अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। 

Tamannaah Bhatia: 'भोला शंकर' के इवेंट में क्यों शामिल नहीं हुईं तमन्ना? सोशल मीडिया पर लग रहे तरह-तरह के कयास

Famous Malayalam Director Siddique Suffers From heart attack as per Reports
सिद्दीक - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिद्दीकी निमोनिया और लीवर की बीमारी के कारण चिकित्सा देखभाल में थे। इन बीमारियों के चल रहे इलाज के दौरान फिल्ममेकर को दिल का दौरा पड़ा। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Amarujala samvad 2023: अमीषा ने टॉम क्रूज से की सनी देओल की तुलना, बोलीं- 'अमर रहेगी तारा-सकीना की जोड़ी'

Famous Malayalam Director Siddique Suffers From heart attack as per Reports
सिद्दीक - फोटो : सोशल मीडिया

अस्पताल के अधिकारियों ने खुलासा किया है कि सिद्दीक वर्तमान में एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) मशीन के सपोर्ट पर हैं। रिपोर्ट में आगे उल्लेख किया गया है कि निदेशक की स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन कल (आठ अगस्त) सुबह एक मेडिकल बोर्ड करेगा। उसी के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Malayalam Director Siddique Suffers From heart attack as per Reports
सिद्दीक - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सिद्दीक ने अपने निर्देशन की शुरुआत 1989 में मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' से की थी। उन्होंने 1986 में मलयालम फिल्म 'पप्पन प्रियापेट्टा पप्पन' से पटकथा लेखक के रूप में अपना डेब्यू किया था। बड़े पर्दे पर हिट होने वाली उनकी आखिरी फिल्म 'बिग ब्रदर' थी। 

विज्ञापन
Famous Malayalam Director Siddique Suffers From heart attack as per Reports
बॉडीगार्ड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। यह फिल्म साल 2011 में आई थी। रिलीज के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। टिकट खिड़की पर फिल्म ने 148.86 करोड़ का कलेक्शन किया था। डायरेक्शन के अलावा सिद्दीक कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू भी दिखा चुके हैं। साल 2022 में वह फिल्म केनकेमम में स्पेशल अपीरियंस में नजर आए थे।
Amarujala samvad 2023: अमीषा ने टॉम क्रूज से की सनी देओल की तुलना, बोलीं- 'अमर रहेगी तारा-सकीना की जोड़ी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed