{"_id":"64cde07c1b75d123970d63a8","slug":"animal-actress-rashmika-mandanna-reveals-that-she-is-secretly-married-to-someone-says-he-has-my-heart-read-2023-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandanna: इस एक्टर संग रश्मिका ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी? बोलीं- मैं उनकी दीवानी हूं","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Rashmika Mandanna: इस एक्टर संग रश्मिका ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी? बोलीं- मैं उनकी दीवानी हूं
नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चे में रहती हैं। उनका नाम साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा से अक्सर जुड़ता रहता है। मीडिया में दोनों की डेटिंग की खबरें ने आग की तरह फैलती हैं और साथ ही उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं।
2 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : social media
मगर क्या आप जानते हैं कि फैंस के दिलों पर राज करने वाली रश्मिका ने गुपचुप तरीके से किसी से शादी कर ली है। मगर वो विजय देवरकोंडा नहीं, बल्कि कोई और है।एक्ट्रेस ने जिस नाम का खुलासा किया उसे जानकर शायद आपको यकीन नहीं होगा। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब रश्मिका से उनकी निजी जिंदगी को लेकर सवाल पूछा गया तब उनके इस एक बयान ने सबको हैरान कर दिया। एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि वो पहले से ही शादीशुदा हैं।
3 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : social media
एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने गुपचुप तरीके से एनीमे कैरेक्टर 'नरूटो' से शादी कर ली है। एक्ट्रेस की यह बात सुनकर हर किसी की हंसी छूट गई। उन्होंने कहा, 'नारुतो के पास मेरा दिल है। वो मेरा पसंदीदा कैरेक्टर है। मैं उस किरदार से पूरी तरह से शादी कर चुकी हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें जापानी एनीमे सीरीज के लीड कैरेक्टर 'नरूटो' और नारुतो शिपूडेन कई लोगों के लिए एक इमोशन है और इसी लिस्ट में रश्मिका मंदाना का भी नाम शामिल है। साथ ही रश्मिका एनीमे के कैरेक्टर 'हिनाता' की तरह बनने की इच्छा भी जाहिर की और अपने बालों में पर्पल कलर करवाने की बात कही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाली हैं। उनकी यह फिल्म 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, शक्ति कपूर और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।