साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में शुमार सामंथा रुथ प्रभु अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री के चर्चा में आने की वजह उनकी पोस्ट और फिल्मों के साथ-साथ उनकी बीमारी भी है। पिछले काफी समय से दावा किया जा रहा है कि सामंथा रुथ प्रभु अपनी हेल्थ पर ध्यान देने के लिए फिल्मों से ब्रेक लेने वाली हैं। जहां अभी भी ये खबरें खत्म भी नहीं हुई थीं, वहीं अब कुछ ऐसा सामने आया है जिसने उन्हें फिर से लाइमलाइट में ला दिया है। दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सामंथा ने मायोसाइटिस के इलाज के लिए एक साउथ अभिनेता से पैसे उधार लिए।
Samantha: इलाज के लिए सामंथा ने मशहूर अभिनेता से उधार लिए पैसे? अभिनेत्री को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं कि सामंथा ने अपने स्वास्थ्य की देखभाल के लिए फिल्मों से एक साल का ब्रेक लेने का फैसला किया है। सामंथा के करीबी सूत्रों ने बताया था कि अभिनेत्री अपने सारे प्रोजेक्ट की शूटिंग खत्म करने के बाद फिल्मों से एक साल का लंबा ब्रेक लेंगी और पूरी तरह से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करेंगी। इस दौरान सामंथा कोई भी प्रोजेक्ट चाहे वह तेलुगु हो या बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं करेंगी। इतना ही नहीं सामंथा ने उन निर्माताओं का एडवांस पेमेंट वापस कर दिया है, जो उन्होंने पहले लिया था। सामंथा ने ऐसा किया भी वह इन दिनों इंडस्ट्री दूर अपनी सेहत पर ध्यान दे रही हैं।
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए अभिनय से कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद अब मायोसाइटिस बीमारी से उनके इलाज को लेकर अफवाहें फैल रही हैं। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री ने अमेरिका में अपने इलाज के लिए पैसे उधार लिए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सामंथा ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता से 25 करोड़ रुपये की भारी रकम उधार ली। हालांकि, अभिनेता का नाम सामने नहीं आया है। इतना ही नहीं, सामंथा ने न तो इस खबर की पुष्टि की है और न ही खंडन किया है।
RARKPK: आलिया भट्ट ने एक हफ्ते में की थी दो बार शादी? करण जौहर ने अभिनेत्री को लेकर किया बड़ा खुलासा
आपको बता दें, पिछले साल सामंथा ने अपने स्वास्थ्य को लेकर फैंस के साथ अपडेट साझा किया था। अभिनेत्री ने बताया था कि उन्हें मायोसाइटिस नामक एक ऑटोइम्यून बीमारी का पता चला है और वह उसका ट्रीटमेंट करा रही हैं। इस खबर ने देशभर में फैले उनके फैंस को चिंतित कर दिया है। इलाज के दौरान सामंथा रुथ प्रभु को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए वापसी की और 'शाकुंतलम' का जमकर प्रचार-प्रसार किया था। इतना ही नहीं 'शाकुंतलम' की रिलीज के बाद सामंथा रुथ प्रभु अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हो गई थीं, जिसकी वजह से वह अपनी सेहत पर कम ही ध्यान दे पा रही थीं।
सामंथा रुथ प्रभु के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'शाकुंतलम' में देखा गया था। जल्द ही सामंथा रुथ प्रभु को विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'कुशी' में रोमांस करते हुए भी देखा जाएगा। इसके साथ ही एक्ट्रेस के पास वरुण धवन स्टारर वेब सीरीज 'सिटाडेल' भी है।
Ram Gopal Varma: 'पठान' ने साउथ की लहर पर लगाया ब्रेक, राम गोपाल वर्मा ने कुछ इस तरह की SRK की फिल्म की तारीफ