{"_id":"673d9f84878640dadc0ba268","slug":"good-news-for-mollywood-fans-as-mohanlal-and-mammootty-upcoming-project-shoot-begings-in-sri-lanka-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohanlal-Mammootty: मलयालम फिल्मों के फैंस के लिए खुशखबरी, मोहनलाल और ममूटी के प्रोजेक्ट पर आया नया अपडेट","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Mohanlal-Mammootty: मलयालम फिल्मों के फैंस के लिए खुशखबरी, मोहनलाल और ममूटी के प्रोजेक्ट पर आया नया अपडेट
Wed, 20 Nov 2024 02:07 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:07 PM IST
सार
Mohanlal-Mammootty in Sri Lanka: मलयालम फिल्मों के दिग्गज कलाकार मोहनलाल और ममूटी दो दशक के बाद किसी फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। इस बीच अब मलयालम फिल्म के इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
ममूटी-मोहनलाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @mohanlal/mammooty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कुछ महीने मलयालम फिल्मों के लिए काफी ज्यादा चुनौतिपूर्ण रहे हैं। इस दौरान इंडस्ट्री में काफी ज्यादा उथल-पुथल भी मची रही। अब इस इंडस्ट्री के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है, जो इस इंडस्ट्री के दो दिगग्ज कलाकारों को लेकर है। मोहनलाल और ममूटी मलयालम फिल्मों के दो बड़े नाम हैं। दोनो कलाकार इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म को लेकर श्रीलंका पहुंचे हैं।
विज्ञापन
दो दशक के बाद साथ आ रहे हैं मोहनलाल-ममूटी
मॉलीवुड के फैंस के लिए यह एक बड़ा और ऐतिहासिक पल है, क्योंकि मोहनलाल और ममूटी दो दशक से भी ज्यादा समय के बाद एक साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर मोहनलाल पहले ही श्रीलंका पहुंच चुके हैं। हाल में ही ममूटी और कुंचाको बोबन क्रू में शामिल हुए हैं। फिल्म का निर्माण औपचारिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ, जिसमें मोहनलाल, राजेश कृष्णा, सलीम शारजाह, अनुरा मथाई और तेजस थम्पी शामिल हुए थे। फिल्म के सह-निर्माता सुभाष जॉर्ज मैनुअल ने स्विच-ऑन किया।
विज्ञापन
Kanguva: कंगुवा की जबर्दस्त ट्रोलिंग के बीच सूर्या को मिला आर माधवन का साथ, अभिनेता ने जमकर की फिल्म की तारीफ
विज्ञापन
फहद फाजिल समेत कई अन्य कलाकार आएंगे नजर
इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट में केवल ये दोनों दिग्गज कलाकार ही नहीं, ब्लकि कई अन्य सितारे भी काम कर रहे हैं। इनमें फहद फाजिल, कुंचाको बोबन और नयनतारा भी शामिल हैं। महेश नारायणन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म, मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनने जा रही है। फिल्म का एंटो जोसेफ द्वारा निर्माण किया गया है। वहीं, सीआर सलीम और सुभाष जॉर्ज मैनुअल फिल्म के सह-निर्माता हैं। फिल्म की कहानी महेश नारायणन द्वारा लिखी गई है।
AR Rahman: एआर रहमान के बाद उनकी टीम की सदस्य मोहिनी डे ने किया पति से अलगाव का एलान, पोस्ट कर की ये अपील
150 दिनों में होगी शूट
मोहनलाल और ममूटी की इस फिल्म को 150 दिनों में शूट किया जाएगा। इसके तहत इसकी शूटिंग श्रीलंका, लंदन, अबू धाबी, अजरबैजान, थाईलैंड, विशाखापत्तनम, हैदराबाद, दिल्ली और कोच्चि सहित कई स्थानों पर की जाएगी। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी ज्यादा उत्साह है। एएनएन मेगा मीडिया द्वारा वितरित इस फिल्म से मलयालम सिनेमा पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। Live Maharashtra Election 2024: अक्षय से कार्तिक तक महाराष्ट्र में इन सितारों ने डाला वोट, देखें तस्वीरें