फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajal-Gautam: शादी की तीसरी सालगिरह पर काजल ने गौतम के लिए लिखा रोमांटिक पोस्ट, खास वीडियो भी किया शेयर

Mon, 30 Oct 2023 09:14 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 30 Oct 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
Kajal aggarwal anniversary post for husband kichlu gautam shares romantic video on internet
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ की दिग्गज अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। काजल ने आज यानी 30 अक्टूबर 2023 को अपने पति गौतम किचलू के साथ शादी की तीसरी सालगिरह मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने पति को एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दी है।

Kajal aggarwal anniversary post for husband kichlu gautam shares romantic video on internet
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial

काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस छोटे से क्लिप में काजल और गौतम की अब तक की सभी खूबसूरत यादें कैद हैं। साथ में वेकेशन मनाने से डिनर डेट, क्वालिटी टाइम, एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी फेज और बेबी के साथ घूमने-फिरने तक, इस वीडियो में काजल और गौतम की खूबसूरत यादें देखी जा सकती हैं। 

Kajal aggarwal anniversary post for husband kichlu gautam shares romantic video on internet
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial

इस वीडियो को शेयर करते हुए काजल ने एक प्यारा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, "सूर्य के चारों ओर 3 साल मुबारक, एक साथ, सबसे अच्छे दोस्त। गौतम किचलू।"

View this post on Instagram

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajal aggarwal anniversary post for husband kichlu gautam shares romantic video on internet
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @aggarwalkajju

काजल के पोस्ट करते ही फैंस ने उन्हें शादी की सालगिरह पर बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, दोनों को शादी की सालगिरह की बधाई। वहीं, एक दूसरे यूजर ने दोनों की तारीफ़ करते हुए लिखा लिखा है, आपकी सेटिंग गोल्स क्वीन। एक अन्य फैन लिखा है, एक साथ खूबसूरत लग रहे हैं।

विज्ञापन
Kajal aggarwal anniversary post for husband kichlu gautam shares romantic video on internet
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : social media

बता दें कि, काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि डेटिंग से पहले दोनों सात साल तक एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त रहे। फिर कपल ने करीब 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। साल 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

यह भी पढ़ें: 'कन्नप्पा' के सेट पर ड्रोन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए विष्णु मंचू, रुकी फिल्म की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed