फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने 'देवरा' पर दिया नया अपडेट, फोटो साझा कर कही यह बात

Mon, 30 Oct 2023 04:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 30 Oct 2023 04:35 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor gave Update on NTR Jr pan-Indian film Devara shares a picture on  Social Media
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी कपूर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं। अपनी प्रतिभा से वह लाखों दिलों पर राज करती हैं। पहली फिल्म से लेकर अब तक उन्होंने अपनी अदाकारी में गजब का सुधार लाया है। यही वजह है कि हर दिन के साथ उनकी फैन फॉलोइंग में इजाफा होता जा रहा है। हाल ही में वह वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में नजर आई थीं। 


Sayani Gupta: सयानी गुप्ता ने भारतीय पुरुषों को बताया 'असभ्य', जानें क्यों अभिनेत्री ने कहीं यह बड़ी बात

Janhvi Kapoor gave Update on NTR Jr pan-Indian film Devara shares a picture on  Social Media
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली थी। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हो गईं। जान्हवी जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ पैन इंडिया फिल्म देवरा में नजर आने वाली हैं। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान भी हैं। 

Janhvi Kapoor gave Update on NTR Jr pan-Indian film Devara shares a picture on  Social Media
जान्हवी इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच हाल ही में अभिनेत्री ने इस फिल्म से जुड़ा अपडेट दिया है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इस एक्शन एंटरटेनर के एक महत्वपूर्ण शेड्यूल के समापन की घोषणा की। इस शेड्यूल के पूरा होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर केक का फोटो शेयर करते हुए बताया है कि फिल्म का एक शेड्यूल पूरा हो गया है। उन्होंने लिखा, ''शेड्यूल  पूरा  करने के बाद ट्रेस लीच और मूवी नाइट से अच्छा और कुछ नहीं हो सकता।'' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor gave Update on NTR Jr pan-Indian film Devara shares a picture on  Social Media
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि देवरा भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने के बाद इस फिल्म से जान्हवी साउथ में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
Janhvi Kapoor gave Update on NTR Jr pan-Indian film Devara shares a picture on  Social Media
जान्हवी कपूर - फोटो : insta

 इस फिल्म को 5 अप्रैल, 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो देवारा के अलावा अभिनेत्री अगली बार मिस्टर एंड मिसेज माही में दिखाई देंगी। यह फिल्म भी अगले साल ही रिलीज होगी। 
Renjusha Menon: मलयालम अभिनेत्री रेन्जुशा मेनन का निधन, तिरुवनंतपुरम में अपने फ्लैट पर मृत पाई गईं एक्ट्रेस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed