फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahesh Babu: लंदन में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे सुपरस्टार महेश बाबू, तस्वीर हुई वायरल

Sun, 29 Oct 2023 08:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 29 Oct 2023 08:41 PM IST
विज्ञापन
Guntur Kaaram actor Mahesh Babu enjoys vacation on  london see social media post here
परिवार के साथ महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। काम से फ्री होकर वह अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। अभिनेता अक्सर अपनी फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हालांकि, इस बात फोटो न शेयर करने के बाद भी उनके परिवार की तस्वीर सेशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, यह फोटो शिल्पा शिरोडकर ने शेयर किया, जिसमें अभिनेता का पूरी फैमिली लंदन में एंजॉय करती हुई दिख रही है। वह अभिनेता की पत्नी नम्रता शिरोडकर की बहन हैं।


Kangana Ranaut: 'उनका जीवन हमेशा दुखी रहेगा', 'तेजस' की कम कमाई को लेकर उन्हें ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कंगना

Guntur Kaaram actor Mahesh Babu enjoys vacation on  london see social media post here
महेश बाबू - फोटो : social media

शिल्पा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "परिवार, यादें, लंदन।" फोटो में शिल्पा, महेश बाबू, नम्रता और सितारा अपने भाई के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग इस फोटो पर अपना ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shirodkar Ranjit (@shilpashirodkar73)

Guntur Kaaram actor Mahesh Babu enjoys vacation on  london see social media post here
सितारा-महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि एक महत्वपूर्ण समारोह होने वाला है। सितारा काफी समय से पारंपरिक हाफ-साड़ी सेरेमनी का सपना संजोए हुए हैं। हालांकि, विभिन्न कारणों से महेश बाबू ने शुरू में इस कार्यक्रम की व्यवस्था करने में संकोच किया, जिसकी वजह से इसमें देरी हुई। बता दें कि महेश बाबू की मां, इंदिरा देवी की हार्दिक इच्छा थी की वह अपनी पोती का इस समारोह को देखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guntur Kaaram actor Mahesh Babu enjoys vacation on  london see social media post here

वर्क फ्रंट की बात करें तो महेश टॉलीवुड फिल्म गुंटूर कारम में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल संक्रांति पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने इसके पहले गाने की रिलीज डेट की घोषणा की। शुरुआत में अफवाह थी कि फिल्म का पहला गाना दशहरे पर रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन
Guntur Kaaram actor Mahesh Babu enjoys vacation on  london see social media post here
महेश बाबू - फोटो : Instagram

हालांकि, नवीनतम चर्चा से पता चलता है कि पहला गाना सात नवंबर को त्रिविक्रम के जन्मदिन के उपहार के रूप में जारी किया जाएगा। इस संबंध में एक आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। गौरतलब है कि गुंटूर कारम की पूरी शूटिंग दिसंबर के पहले हफ्ते तक पूरी कर ली जाएगी।
Puneeth Rajkumar: पुनीत राजकुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुए कन्नड़ सितारे, सोशल मीडिया पर अभिनेता को किया याद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed