प्रभास की ‘द राजा साब’ से सामने आया मालविका मोहनन का फर्स्ट लुक, किरदार के नाम से भी मेकर्स ने हटाया पर्दा
Malavika Mohanan First Look: प्रभास की ‘द राजा साब’ को लेकर अब मेकर्स लगातार कुछ न कुछ नया अपडेट दे रहे हैं। अब फिल्म से नए किरदार का फर्स्ट लुक सामने आया है। जानिए इस पोस्टर में क्या है…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म ‘द राजा साब’ काफी वक्त से चर्चाओं में बनी हुई है। हालांकि, 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म अब 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। अब दर्शकों का उत्साह और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फिल्म से मालविका मोहनन का फर्स्ट पोस्टर जारी किया है। यहां देखिए कैसा है ये पोस्टर…
इस अंदाज में दिखीं मालविका
पहला पोस्टर जारी करते ही मेकर्स ने मालविका के किरदार से भी पर्दा हटाया है। इस पोस्टर में मालविका मोहनन को भैरवी के किरदार में दिखाया गया है। पोस्टर में मालविका काली साड़ी में नजर आ रही हैं। आंखों पर काला चश्मा लगाए और हाथों में ब्लैक कलर की पर्स पकड़े मालविका काफी स्टाइलिश और स्वैग में नजर आ रही हैं। इसको शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में भैरवी लिखकर फायर इमोजी बनाए हैं। साथ में लिखा है, ‘पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।’
BHAIRAVI 🔥🔥
Picture Abhi Baki Hai Mere Dost 😉@MalavikaM_ #TheRajaSaab pic.twitter.com/BsikAepfnTविज्ञापन विज्ञापन— The RajaSaab (@rajasaabmovie) December 26, 2025
हॉरर-कॉमेडी है ‘द राजा साब’
रिलीज से पहले अब मेकर्स फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं और फिल्म का बज बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म का उतना शोर अभी नहीं सुनाई दे रहा है, जितना आमतौर पर प्रभास की फिल्मों का होता है। इसलिए अब मेकर्स लगातार नए-नए अपडेट के साथ फिल्म को चर्चा में लाने के प्रयास में जुटे हैं। ‘द राजा साब’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे अब तक की सबसे बड़े स्तर पर बनने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म बताया जा रहा है।
9 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
मारुति द्वारा निर्देशित और लिखित ‘द राजा साब’ में प्रभास के साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 9 जनवरी 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।