सब्सक्राइब करें

सुनहरी धूप में नयनतारा ने पति विग्नेश शिवन के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, फैंस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 26 May 2026 04:32 PM IST
सार

Nayanthara Vignesh Shivan: नयनतारा और विग्नेश शिवन अपने बेटों के साथ यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं। लेडी सुपरस्टार ने अपने परिवार के साथ यूरोप ट्रिप की कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
Nayanthara Romances Husband Vignesh Shivan Under Golden Sun Fans says Pure Love See PHOTOS
नयनतारा औ विग्नेश शिवन - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे और अपने बच्चों के लिए प्यार जताते रहते हैं। नयनतारा ने आज अपने परिवार के साथ कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Nayanthara Romances Husband Vignesh Shivan Under Golden Sun Fans says Pure Love See PHOTOS
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम

यूरोप में छुट्टियां मना रहा है परिवार
26 मई को नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विग्नेश और अपने बेटे के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि यह परिवार इस समय यूरोप की वेटिकन सिटी में छुट्टियां मना रहा है। तस्वीरों में सुबह के सूरज की खूबसूरत रोशनी और परिवार का आपसी प्यार साफ नजर आ रहा है।

Trending Videos
Nayanthara Romances Husband Vignesh Shivan Under Golden Sun Fans says Pure Love See PHOTOS
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस ने लुटाया प्यार
नयनतारा की इन वेकेशन की तस्वीरों को देखकर फैंस बेहद खुश हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

  • एक यूजर ने मजाक में लिखा, 'नयनराता मैम, प्लीज मुझे अपना फोटोग्राफर बना लीजिए, मैं मुफ्त में काम करूंगा।'
  • दूसरे फैन ने लिखा, 'एक ही फ्रेम में सच्चा प्यार, कितनी खूबसूरत तस्वीरें हैं।'
  • एक और फैन ने लिखा, 'बहुत सुंदर'
  • एक और फैन ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा जोड़ी'
  • वहीं कई फैंस ने नयनतारा की इन तस्वीरों पर लाल दिल वाला इमोजी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nayanthara Romances Husband Vignesh Shivan Under Golden Sun Fans says Pure Love See PHOTOS
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम

नयनतारा और विग्नेश के बारे में
नयनतारा को उनके बेहतरीन काम के लिए 'लेडी सुपरस्टार' कहा जाता है। उन्होंने कई साल तक डेट करने के बाद 2022 में फिल्म डायरेक्टर विग्नेश शिवन से शादी की थी। दोनों के दो जुड़वां बेटे हैं, जिनका जन्म 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था।

विज्ञापन
Nayanthara Romances Husband Vignesh Shivan Under Golden Sun Fans says Pure Love See PHOTOS
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम

नयनतारा का वर्कफ्रंट
नयनतारा ने अपने करियर की शुरुआत मलयालम फिल्मों से की थी और बाद में वे तमिल और तेलुगु सिनेमा की बड़ी स्टार बन गईं। उन्होंने 'चंद्रमुखी', 'बिल्ला', 'राजा रानी' और 'बिगिल' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। अब वह जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'एसवीसी63' (SVC63) की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed