फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karuppu Collection: 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई 'करुप्पु'? जानें दूसरे शुक्रवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Fri, 22 May 2026 10:07 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 22 May 2026 10:07 PM IST
सार

Karuppu 2026 Box Office Collection Day 8: तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' की रिलीज को आज पूरे आठ दिन हो चुके हैं। जानिए दूसरे शुक्रवार को इस फिल्म ने कितने की कमाई की है।
 

विज्ञापन
Karuppu 2026 Box Office Collection Day 8 Suriya and Trisha action drama film
करुप्पु - फोटो : अमर उजाला
आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित फिल्म 'करुप्पु' में सूर्या और तृषा कृष्मन ने मुख्य भूमिका निभाई है। 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस साउथ फिल्म को आज पूरे आठ दिन हो चुके हैं। जानिए आज 8वें दिन फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है।


 
Karuppu 2026 Box Office Collection Day 8 Suriya and Trisha action drama film
करुप्पु - फोटो : एक्स

करुप्पु का अब तक का कलेक्शन
सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' की कमाई की शुरुआत काफी अच्छी रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने दूसरे दिन 24.15 करोड़ रुपये और तीसरे दिन रविवार को इस फिल्म ने 28.35 करोड़ रुपये की कमाई की।

वहीं चौथे दिन सोमवार को 'करप्पु' ने 14.30 का केलक्शन किया। पाचवें दिन फिल्म ने 12.75 करोड़ रुपये और छठे दिन फिल्म ने 10.70 करोड़ रुपये की कमाई की। सातवें दिन बुधवार को इस फिल्म ने 8.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं आज पांचवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

Karuppu 2026 Box Office Collection Day 8 Suriya and Trisha action drama film
फिल्म 'करुप्पु' - फोटो : इंस्टाग्राम
करुप्पु का 8वें दिन का कलेक्शन
सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पु की रिलीज को आज आठ दिन हो चुके हैं। इस साउथ फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 8वें दिन 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 118.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने 100 करोड़ी क्लब में एंट्री कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karuppu 2026 Box Office Collection Day 8 Suriya and Trisha action drama film
'करुप्पु' - फोटो : X

क्या है करुप्पु की कहानी?
फिल्म 'करुप्पु' की कहानी एक लालची वकील के बारे में है। वह अमीरों का साथ देता और गरीबों पर जुल्म करता है। इस फिल्म में करुप्पुसामी सूर्या के रूप में सामने आते हैं और लोगों की मदद करते हैं। 'करुप्पु' में सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, सुप्रीत रेड्डी और योगी बाबू ने अभिनय किया है।

विज्ञापन
Karuppu 2026 Box Office Collection Day 8 Suriya and Trisha action drama film
करुप्पु टीजर - फोटो : यूट्यूब- @thinkmusicofficial
'करुप्पु' की टक्कर
'करुप्पु' के अलावा सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं। सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर 'पति पत्नी और वो दो', 'आखिरी सवाल', 'कृष्णावतारम: पार्ट 1' और 'राजा शिवाजी' से है।

यह भी पढ़ें: 60 करोड़ के करीब पहुंची आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' की कमाई, जानें दूसरे शुक्रवार का कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed