OG: फिल्म 'ओजी' का गाना 'सुवी सुवी' जल्द होगा रिलीज, जानिए कब दिखेगी पवन कल्याण की नई झलक
Suvvi Suvvi Song: पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' 25 सितंबर, 2025 को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'सुवी सुवी' दिखाने का वादा किया है।

विस्तार

आज एक्स पर म्यूजिक कंपोजर थमन एस ने 'OG' के गाने 'suvvi suvvi' को लेकर अहम जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में पवन कल्याण और प्रियंका अरुल मोहन साथ में बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर के साथ थमन ने कैप्शन में लिखा, 'फिल्म का गाना 'सुवी सुवी', जिसे थमन ने बनाया है, 27 अगस्त, 2025 को सुबह 10:08 बजे रिलीज होगा। दोनों मुख्य कलाकारों को दिखाने वाला एक रंगीन पोस्टर भी जारी किया गया है।
Our Favourite ❤️ #SuviSuvi
— thaman S (@MusicThaman) August 24, 2025
Will Make Ur Ears Filled with Love for Years 🖤💫#27thAug 10:08 AM 🤍#OgSecondSingle #TheyCallHimOG FROM SEP 25 2025 💞🚀 pic.twitter.com/kv6i0Bds91
'They Call Him OG' एक अखिल भारतीय पीरियड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में पवन के अलावा प्रियंका अरुल मोहन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशनक सुजीत हैं। इस फिल्म में पवन कल्याण और प्रियंका अरुल मोहन के अलावा इमरान हाशमी, प्रकाश राज, श्रिया रेड्डी, अर्जुन दास जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्माण डीवीवी दानय्या और कल्याण दासारी ने मिलकर किया है।